फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharti Singh: लाफ्टर क्वीन भारती सिंह के बेटे गोला ने नाटू नाटू की जीत पर मनाया जश्न, फैंस बोले- क्यूट है ये

Tue, 14 Mar 2023 12:18 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bharti Singh - फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने बेटे गोला के साथ वीडियोज और फोटोज साझा करती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में अपने फैंस के साथ एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उनका बेटा गोला डांस करते हुए नजर आ रहा है। दरअसल, इस डांस वीडियो की खास बात यह है कि गोला फिल्म आरआरआर के ऑस्कर विनिंग सॉन्ग नाटू नाटू पर डांस कर रहा है। गोला का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। कॉमेडी क्वीन का बेटा इसमें काफी ज्यादा खुश लग रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
Bharti Singh - फोटो : सोशल मीडिया
भारती ने साझा किया वीडियो
भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-जैसे ही आज गोला को पता चला कि द एलिफेंट विस्पर्स और आरआरआर को ऑस्कर मिला है, खुश ही हो गया। भारती सिंह के इस वीडियो पर उनके फैंस भी लगातार कमेंट कर रहे हैं। 



Rang De Basanti Bhojpuri: कश्मीर पहुंची फिल्म ‘रंग दे बसंती’ की टीम, इस हीरोइन की हो रही भोजपुरी में लॉन्चिंग
विज्ञापन

3 of 5
Bharti Singh - फोटो : सोशल मीडिया
फैंन ने गोला पर लुटाया प्यार
कॉमेडी क्वीन के इस वीडियो को देखकर उनके फैंस गोला पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-गोला बहुत प्यारा है। दूसरे यूजर ने लिखा क्यूटनेस ओवरलोडेड। तो वहीं एक और यूजर ने लिखा-क्यूटीपाई। भारती के एक और फैन ने कहा-हो अडोरेबल, गॉड ब्लेस यू बेबी। लाफ्टर क्वीन के फैंस लगातार इसी तरह गोला को लेकर बातें कर रहे थे। 

Javed Akhtar: उर्दू भाषा को लेकर जावेद अख्तर की खरी-खरी, बोले, 'ये भारत की भाषा, पाकिस्तान तो...

4 of 5
Indian Documentary - फोटो : सोशल मीडिया
नाटू नाटू और द एलिफेंट विस्पर्स ने मारी बाजी
आपको बता दें कि 12 मार्च को ऑस्कर अवॉर्ड का आयोजन हुआ था। इस 95 वें अकादमी अवॉर्ड्स में एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू ने बाजी मार ली थी, इसके साथ ही शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म में द एलिफेंट विस्पर्स ने ऑस्कर अवॉर्ड हासिल किया था। 

Satish Kaushik: सतीश कौशिक के भतीजे ने बताई परिवार की हालत, बोले-ठहर गई है उनकी पत्नी और बेटी की लाइफ
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
RRR - फोटो : सोशल मीडिया
आरआरआर ने नाम किए कई अवॉर्ड
एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने वैश्विक स्तर पर अच्छी सफलता हासिल की है। बीते दिनों फिल्म के गाने नाटू नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भी मिला था। अभी तक फिल्म ने अपने नाम कई सफलताएं की हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें