फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली शादी के बाद इन स्टार्स को मिला सच्चा प्यार, सिर्फ इस एक्टर ने ही बिना तलाक दिए की दूसरी शादी

Thu, 24 Dec 2020 04:32 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Parkash Kaur, Hema Malini and Dharmendra - फोटो : file photo
बॉलीवुड स्टार्स काफी खुले विचारों के होते हैं। अपनी जिंदगी में वे कई ऐसे फैसले लेते जिससे शायद कई लोगों को एतराज भी हो। ऐसे कई स्टार्स हैं जिनका अपनी पहली पत्नी के साथ दांपत्य जीवन सुखमय नहीं रहा। इसी वजह से उन्होंने उस जिंदगी से निकलकर आगे बढ़ने का फैसला किया और फिर अपना सच्चा प्यार ढूंढ लिया। आज आपको ऐसे ही कुछ बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताएंगे जिन्हें अपनी शादी के बाद सच्चा प्यार मिला। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर - फोटो : Instagram: @shibanidandekar
फरहान अख्तर
बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक फरहान अख्तर ने अधुना भबानी के साथ साल 2000 में शादी की थी। 17 साल बाद दोनों निजी वजहों से अलग हो गए। तलाक के बाद फरहान की जिंदगी में शिबानी दांडेकर ने एंट्री की। अब फिलहाल दोनों साथ रहते हैं। अक्सर दोनों की शादी के खबरें सामने आती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
सैफ अली खान, करीना कपूर - फोटो : instagram: kareenakapoorkhan
सैफ अली खान
सैफ अली खान ने अपने से उम्र में बड़ी अमृता सिंह से शादी की थी। शादी के लिए सैफ ने खुद अमृता को प्रपोज किया था। लेकिन शादी के बाद दोनों के रिश्ते में खटास आ गई। करीब 13 साल बाद दोनों ने तलाक ले लिया। टशन फिल्म की शूटिंग के दौरान सैफ का दिल करीना कपूर का आ गया। और इसके बाद साल 2012 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। सैफ और करीना एक बार फिर माता-पिता बनने वाले हैं।

4 of 7
गैब्रिएला डेमेट्रिएडस और अर्जुन रामपाल - फोटो : फाइल
अर्जुन रामपाल
अर्जुन रामपाल ने सुपर मॉडल रह चुकीं मेहर जेसिया से साल 1998 में शादी की थी। दोनों का रिश्ता काफी अच्छा चल रहा था लेकिन फिर कलह शुरू हो गई। और आखिरकार साल 2019 में दोनों अलग हो गए। शादीशुदा अर्जुन रामपाल तलाक से पहले गैब्रिएला डेमेट्रिएडस पर अपना दिल हार गए थे। अब दोनों का एक बेटा भी है। 
विज्ञापन

5 of 7
आमिर खान, किरण राव - फोटो : फाइल
आमिर खान
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की जिंदगी भी कुछ ऐसी ही रही है। साल 1986 में उन्होंने रीना दत्ता से शादी की थी। लेकिन ये शादी ज्यादा लंबी नहीं टिक सकी और फिर दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। लगान के सेट पर आमिर की मुलाकात किरण राव से हुई और फिर दोनों ने शादी कर ली। 
विज्ञापन

6 of 7
मोना कपूर, श्रीदेवी, बोनी कपूर - फोटो : फाइल
बोनी कपूर
फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने मोना शौरी के साथ सात फेरे लिए थे। लेकिन श्रीदेवी के साथ काम करते हुए वे उन्हें पसंद करने लगे। शादीशुदा बोनी को लगा कि जैसे उन्हें अपना सच्चा प्यार मिल गया। मोना को तलाक देकर उन्होंने श्रीदेवी से शादी कर ली। दुख की बात ये है कि आज बोनी के साथ न तो मोना हैं और न ही श्रीदेवी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र
बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र ने भी दो शादियां की हैं। लेकिन उन्होंने दूसरे सेलेब्स की तरह अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया। फिल्मों में आने से पहले ही धर्मेंद्र शादीशुदा थे। लेकिन मुंबई आकर वे हेमा मालिनी से दिल लगा बैठे। हिंदू धर्म में दो शादी करने की मनाही है इसलिए उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाकर दूसरी शादी कर ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें