फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का से पहली मुलाकात में बहुत नर्वस हो गए थे कोहली, फिर ऐसे आगे बढ़ी प्यार की गाड़ी

Thu, 24 Dec 2020 04:21 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेट और सिनेमा का रिश्ता बहुत पुराना रहा है। कई मशहूर क्रिकेटर बॉलीवुड हसीनाओं को अपना दिल देकर उनसे शादी कर चुके हैं। ऐसी ही एक जोड़ी क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की है, जिसे लोग 'विरुष्का' कहकर भी पुकारते हैं। इन दिनों अनुष्का अपनी प्रेग्नेंसी के चलते सुर्खियों में हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्रिकेट के मैदान पर हमेशा आत्मविश्वास से भरपूर दिखने वाले विराट कोहली, अनुष्का से पहली पहली मुलाकात में बहुत नर्वस हो गए थे?
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram/anushkasharma
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहली मुलाकात एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी। तब दोनों एक शैम्पू के विज्ञापन के लिए शूटिंग कर रह थे। इससे पहले विराट ने किसी एक्ट्रेस के साथ काम नहीं किया था। वह सेट पर अनुष्का के सामने काफी नवर्स हो गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : Twitter@AnushkaSFanCIub
एक इंटरव्यू में विराट ने बताया, 'मैं अनुष्का से पहली बार एक शैम्पू के विज्ञापन की शूटिंग में मिला था। ये शूटिंग तीन दिन तक चली थी। मेरे मैनेजर ने बताया था कि आपको यह विज्ञापन अनुष्का के साथ करना है। ये सुनकर तो मैं बहुत नर्वस हो गया था। मैंने कहा कि वे एक प्रोफेशनल एक्ट्रेस हैं। मैं उनके साथ कैसे एक्टिंग कर पाऊंगा। मेरे मैनेजर ने मुझे समझाया कि सब ठीक होगा, स्क्रिप्ट मजेदार है। लेकिन मैं फिर भी बहुत नर्वस था।'

4 of 5
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : फाइल
विराट ने बताया था कि शूटिंग के दौरान अनुष्का ने हील पहन रखी थी और इस वजह वह ज्यादा लंबी लग रही थीं। इस बात पर विराट ने वहां एक जोक क्रेक कर दिया दिया। विराट ने कहा कि इसे सुनकर अनुष्का को अजीब लगा और इस वजह से वह और भी ज्यादा नर्वस हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट अनुष्का की शादी - फोटो : फाइल
इस विज्ञापन की शूटिंग के दौरान ही विराट और अनुष्का की दोस्ती हो गई और फिर दोनों मिलने-जुलने लगे। कुछ समय तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और फिर साल 2017 में इटली में शादी कर ली। 

सना खान की शादी को पूरा हुआ एक महीना, बोलीं- मेरी जिंदगी का अब तक का सबसे अच्छा फैसला

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें