फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wax Statue: इन सितारों के वैक्स स्टैच्यू देख नहीं होगा यकीन, किसी की स्माइल बिगड़ी तो कोई नहीं आ रहा पहचान

Mon, 30 Jan 2023 03:28 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
वैक्स स्टैच्यू - फोटो : अमर उजाला
लंदन के वर्ल्ड फेमस मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम में न सिर्फ बॉलीवुड सितारों के वैक्स स्टैच्यू लगे हैं, बल्कि स्पोर्ट्स और म्यूजिक सहित कई क्षेत्रों से जुड़े सितारों के स्टैच्यू भी आपको मिल जाएंगे। इस म्यूजियम में अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, ऋतिक रोशन समेत कई बॉलीवुड सितारों के स्टैच्यू हैं, जो हूबहू उनकी तरह दिखते हैं। लेकिन सोचिए अगर कभी आप मैडम तुसाद जाएं और वहां जाकर अपने पसंदीदा सितारे के स्टैच्यू को देख खुशी से पहले हैरानी हो तो क्या होगा? अब आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं? वो इसलिए क्योंकि कुछ सितारों के स्टैच्यू लंदन के मैडम तुसाद में न होकर दूसरे देशों के म्यूजियम में लगे हैं, जिनमें से कुछ इतने अजीब हैं कि इन्हें देखकर एक बार को तो आपकी हंसी ही छूट जाएगी। और आज हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के वैक्स स्टैच्यू के बारे में बता रहे हैं, जो उनके लुक से मेल नहीं खाते।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या राय
दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक ऐश्वर्या राय पहली बॉलीवुड सेलेब्रिटी थीं, जिनका स्टैच्यू लंदन के मैडम तुसाद में लगा था। लंदन के अलावा भी कई म्यूजियम में ऐश्वर्या का स्टैच्यू लगा है, जिनमें से एक में लगे अभिनेत्री के इस स्टैच्यू को देख हैरानी होती है। यह स्टैच्यू ऐश्वर्या की खूबसूरती के आसपास भी नहीं है और बेहद अजीब सा लगता है।

Pamela Anderson-Jon Peters: 12 दिन में ही टूट गई थी पामेला-जॉन की शादी, पूर्व पति ने वसीयत में छोड़े 81 करोड़
विज्ञापन

3 of 6
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने अपनी मुस्कान से लाखों दिलों पर राज किया है। लेकिन इस स्टैचू में उनकी मुस्कान और चेहरे को बड़े ही बेढंग तरीके से बनाया गया है, जो बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा है। इस स्टैच्यू में माधुरी, माधुरी ही नहीं लग रही हैं।

Pathaan: शाहरुख खान की 'पठान' का जलवा, राष्ट्रपति भवन के कल्चरल सेंटर में रखी गई फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग

4 of 6
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह
पेरिस के ग्रेविन में लगा रणवीर सिंह का यह वैक्स स्टैच्यू कहीं से भी अभिनेता के लुक्स के साथ इंसाफ नहीं करता। इस स्टैच्यू में रणवीर बेहद अजीब लग रहे हैं। अभिनेता की मुस्कान और चेहरा कुछ अजीब सा प्रतीत होता है।।

Yash: अब 'रावण' के किरदार में नजर आएंगे रॉकी भाई? इस फिल्ममेकर ने अगली मूवी के लिए किया अप्रोच
विज्ञापन

5 of 6
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ के वैक्स स्टैच्यू दुनिया भर के तीन अलग-अलग म्यूजियम में मौजूद हैं। लेकिन इसमें से किसी भी वह खुद के जैसी नहीं लग रही हैं। हर स्टैच्यू को देख आपको उसमें कुछ न कुछ कमी जरूर खलेगी। इस स्टैच्यू में भी कटरीना एकदम अलग लग रही हैं।

Pathaan Collection: पठान ने ध्वस्त किए 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड, यकीन न हो तो पढ़िए यह रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर
करीना कपूर का स्टैच्यू भी उनके लुक से मेल नहीं खाता और उसे देखते ही उसमें कुछ अटपटा सा लगता है। स्टैच्यू में करीना की नाक और स्माइल बेहद अजीब लग रही है। इस तस्वीर में अपने स्टैच्यू के साथ खड़ी करीना कपूर को देखकर ये अंतर साफ समझ आता है।

Main Khiladi: 29 साल बाद एक बार फिर चलेगा 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' गाने का जादू, टीजर में छाई अक्षय-इमरान की जोड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें