उर्फी जावेद
- फोटो : insta
कंगना रणौत ने प्रिया के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, बहुत अच्छा एनालिसिस है...इस देश ने सिर्फ और सिर्फ खान को ही प्यार किया है और कभी-कभी सिर्फ और सिर्फ खान को ही करते हैं। साथ ही मुस्लिम एक्ट्रेसेस को लेकर जुनून सवार है। इसलिए भारत पर नफरत और फासीवाद का आरोप लगाना बहुत गलत है... दुनिया में भारत जैसा कोई देश नहीं है'। अब कंगना के इस ट्वीट पर उर्फी जावेद भी कूद पड़ीं। उर्फी जावेद ने रिट्वीट कर लिखा- 'हे ईश्वर! ये क्या बंटवारा है, मुस्लिम एक्टर्स, हिंदू एक्टर्स। कला को धर्म के नाम पर नहीं बांटा जाता। यहां सिर्फ एक्टर्स हैं'।