A. K. Hangal
- फोटो : Social Media
'इतना सन्नाटा क्यों है भाई ? फिल्म 'शोले' में एके हंगल का ये डायलॉग इतना चर्चित रहा था कि ये उनकी पहचान ही बन गया। एके हंगल फिल्मों में नहीं आना चाहते थे या यूं कह सकते हैं कि एक्टिंग उनका शगल नहीं रही। 26 अगस्त 2016 को उनका निधन हो गया था। एके हंगल एक स्वतंत्रता सेनानी थे, लेकिन किस्मत का कुछ ऐसा साथ मिला कि वो फिल्मों में आ गए। उन्होंने फिल्मों में कई यादगार किरदार निभाए जिनके लिए हंगल साहब को हमेशा याद किया जाएगा। 40 साल के करियर में एके हंगल ने करीब 225 फिल्मों में काम किया। उनकी एक फिल्म ऐसी नहीं है जिसमें हंगल ने अपनी छाप ना छोड़ी हो।
40 साल तक इस एक्टर ने स्क्रीन पर किया राज, आखिरी दिनों में भुखमरी और तंगहाली का हुआ था शिकार