फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: शादी में डांस करने के करोड़ों रुपये लेते हैं ये बॉलीवुड सितारे, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम

Thu, 19 Jan 2023 01:45 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान की नेट वर्थ - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के कई सितारे फिल्मों में काम करने के लिए करोड़ों रुपये की फीस लेते हैं। हालांकि इन सितारों की कमाई का जरिया केवल मूवीज ही नहीं है, बल्कि अन्य जगहों से भी इनकी अच्छी खासी कमाई हो जाती है। आज हम आपको फिल्म जगत के उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो शादी या पार्टी में परफॉर्म करने के लिए मोटी फीस लेते हैं। आइए देखते हैं लिस्ट
Bigg Boss 16: शालीन और टीना के बीच हुई भयंकर लड़ाई, एक दूसरे पर पर्सनल कमेंट कर दोनों ने पार कर दीं हदें
विज्ञापन

2 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ
इस लिस्ट में पहले नंबर पर बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक कटरीना कैफ है। वह फंक्शन में शामिल होने के लिए मोटी फीस चार्ज करती हैं। जबरदस्त लोकप्रियता की वजह से उन्हें करोड़ो रुपये की फीस दी जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कटरीना डांस परफॉर्मेंस के लिए 3.5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।
Cabaret Dancers: 60 के दशक की इन डांसर्स के आगे नोरा भी फेल, अपने लटके-झटकों से कर देती थीं घायल
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान की नेट वर्थ - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान है। शाहरुख फिल्मों से मोटी कमाई करते हैं, लेकिन शादियों या पार्टियों में शिरकत करने की उनकी फीस भी तगड़ी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख कुछ समय के लिए शादी में शिरकत करने और परफॉर्म करने के लिए तीन करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। 
Hansika Motwani: लंबे समय बाद अदाकारी का जलवा दिखाएंगी हंसिका मोटवानी, अपनी ही शादी पर बना डाली वेब सीरीज

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार
लिस्ट में तीसरे नंबर अक्षय कुमार है। अक्षय बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। यही वजह है कि शादियों या पार्टियों के लिए उनकी फीस भी बहुत ज्यादा है। जानकारी के मुताबिक अक्षय शादी में शिरकत करने के 2.5 करोड़ रुपये लेते हैं।
Achha Sila Diya: राजकुमार राव और नोरा के गाने 'अच्छा सिला दिया' का टीजर रिलीज, टूटे आशिक के रूप में जंचे एक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन की गिनती बॉलीवुड के बड़े कलाकारों में होती है। ऋतिक अपने डांस और एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करते हैं। प्राइवेट पार्टीज में शामिल होने के लिए ऋतिक की फीस भी बहुत हाई है। वह परफॉर्मेंस के लिए ढाई करोड़ रुपये मेहनताना लेते हैं।
Netflix 2023: सामने आई 'एक्सट्रेक्शन 2' 'हार्ट ऑफ स्टोन' समेत 14 प्रोजेक्ट की रिलीज डेट, इस अंदाज में हुआ एलान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें