फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hansika Motwani: लंबे समय बाद अदाकारी का जलवा दिखाएंगी हंसिका मोटवानी, अपनी ही शादी पर बना डाली वेब सीरीज

Wed, 18 Jan 2023 10:44 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हंसिका मोटवानी - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ और बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हंसिका मोटवानी बीते साल 4 दिसंबर को जयपुर में बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। इन दोनों ने बेहद शाही अंदाज में शादी की थी। तो वहीं सोशल मीडिया पर वेडिंग से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी काफी वायरल हुए थे। इसी क्रम में अब अभिनेत्री ने शादी के करीब डेढ़ महीने बाद अपनी ग्रैंड वेडिंग को लेकर एक सरप्राइज दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
हंसिका मोटवानी शादी - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक विडियो शेयर करते हुए उनके आगामी शो 'हंसिका के लव शादी ड्रामा' की घोषणा की है। हंसिका का यह शो उनकी रियल लाइफ शादी को दर्शकों के सामने पेश करेगा। बता दें की यह शो एक आउट-एंड-आउट रियलिटी शो होगा, जो की 'डिज्नी प्लस हॉटस्टार' पर किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: नोरा फतेही को गर्लफ्रेंड बनाना चाहता था सुकेश चंद्रशेखर, बदले में दिया था यह ऑफर
विज्ञापन

3 of 4
हंसिका मोटवानी - फोटो : सोशल मीडिया
हंसिका मोटवानी द्वारा साझा किए गए वीडियो में अभिनेत्री अपने फैंस से कहती हैं, 'हाय, मैं हंसिका मोटवानी हूं और मेरे जीवन में हाल ही में कुछ बहुत खास हुआ, मैंने शादी कर ली। मेरी पूरी शादी केवल डिज्नी+हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। इस शो का नाम लव शादी ड्रामा है।' बता दें की इस शो में वेडिंग प्लानर्स से लेकर वेडिंग आउटफिट डिजाइनर समेत हर छोटी से छोटी रस्म को दिखाया जाएगा।   

यह भी पढ़ें: मौके पर चौका मारने आ रही साउथ फिल्म ‘अखंड’, ओरिजनल साल भर पहले ही हो चुकी रिलीज
 
विज्ञापन

4 of 4
हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया - फोटो : social media
बता दें कि फर्स्ट लुक जारी होते ही फैंस पोस्ट पर लगातार अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मैं इस शो के लिए बहुत उत्साहित हूं'। तो वहीं एक दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए आश्चर्य पूर्ण सवाल किया और लिखा, 'हर कोई अपनी शादी को शो में क्यों बदल रहा है?' 

यह भी पढ़ें: दोबारा रिलीज होगी 'द कश्मीर फाइल्स' और फिर आमने-सामने आए राखी-आदिल! पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें