द ग्रेट गैम्बलर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमिताभ बच्चन‘: द ग्रेट गैम्बलर (1979)
'द ग्रेट गैम्बलर' फिल्म में अमिताभ बच्चन ने दोहरी भूमिका निभाई थी। एक सबसे बड़ा गैम्बलर, जिसने आज तक कोई बाजी नहीं हारी, दूसरा अंडरकवर पुलिस जिसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े गोपनीय दस्तावेजों की तलाश रहती है। फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा जीनत अमान, नीतू सिंह, प्रेम चोपड़ा, उत्पल दत्त, मदन पुरी जैसे बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने काम किया था। शक्ति सामंत के निर्देशन में बनी यह फिल्म 6 अप्रैल 1979 को रिलीज हुई थी।