फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raveen Tandon: स्कूल से बेटी राशा की विदाई पर भावुक हुईं रवीना टंडन, पोस्ट साझा कर लुटाया प्यार

Mon, 16 Jan 2023 01:35 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 1
अनिल थडानी, राशा थडानी, रवीना टंडन - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही अपनी जिंदगी से जुड़े पल फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं । हाल ही में रवीना टंडन ने अपनी बेटी राशा थडानी के स्कूल की पढ़ाई खत्म करने पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने करण जौहर को पैरेंटल अवतार में देखने पर खुशी जाहिर की।

रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई अपने बच्चों और पति अनिल थडानी के साथ कई सारी तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह करण जौहर के साथ भी नजर आ रही हैं। इसके साथ रवीना ने लिखा, 'साल 2023 की क्लास को अलविदा कहना ...हर माता-पिता के लिए अपने बच्चों को बड़े होते देखना एक इमोशनल मोमेंट होता है। बच्चे अब घोंसले से बाहर निकलने के लिए तैयार हैं। ये कितनी बड़े हो गए हैं। हम आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना करते हैं।'
Mamta Mohandas: कैंसर को मात देकर अब ऑटोइम्यून बीमारी से जूझ रहीं ममता मोहनदास, बोलीं- मेरा रंग जा रहा
 

इसके साथ ही रवीना टंडन ने करण जौहर को भी स्कूल में पैरेंटल अवतार में देखने पर खुशी जाहिर की। एक्ट्रेस ने लिखा, 'करण जौहर को पैरेंटल अवतार में देखना भी काफी मजेदार था। स्कूल के नए पैरेंट, इंजॉय करण।' इस पोस्ट पर करण जौहर ने भी हार्ट इमोजी कमेंट किए हैं।
Pathaan: शाहरुख खान को 'पठान' बनाना नहीं था आसान, निर्देशक बोले- ब्रेक के बाद वापसी ने बढ़ाईं उम्मीदें

बता दें कि रवीना टंडन ने 2004 में अनिल थडानी से शादी की थी। दोनों की एक बेटी राशा थडानी और बेटा रणबीर थडानी हैं। वहीं, रवीना ने दो बेटियों पूजा और छाया को गोद ले रखा है। अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'केजीएफ चैप्टर 2' में नजर आई थीं।
Babil Khan: इरफान खान ने इस फिल्म में पहनी थी अपने बेटे की टोपी, बाबिल ने खुद किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें