बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म इंडस्ट्री में स्टार किड पर लगातार उठने वाले सवालों का जवाब देते हुए आउटसाइडर्स पर निशाना साधा। सोनाक्षी ने कहा कि स्टार किड्स को भी कई फिल्म प्रोजेक्ट्स से हाथ धोना पड़ा है। इस दौरान उन्होंने उन लोगों पर भी कटाक्ष किया जो फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक नहीं रखते। एक इंटरव्यू में सोनाक्षा ने कहा कि ऐसा नहीं है कि कोई स्टार किड किसी और की वजह से किसी प्रोजेक्ट से निकाला ना गया हो। उन्होंने यह बात स्वीकारी कि हमें भी कई बार फिल्मों से हाथ धोना पड़ा और यह नौकरी का एक हिस्सा है।
इंटरव्यू में सोनाक्षी ने कहा कि इस तरह स्टार किड पर बहस बेकार है, क्योंकि स्टार किड को भी फिल्मों से निकाला गया है। लेकिन, वह ऐसे किसी के पास रोने नहीं जाते हैं। सोनाक्षी कहती हैं कि यह सब के साथ होता है। बस इससे निपटना आना चाहिए। यही जीवन है। गिराए गए दूध के बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है।