फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kishore Kumar Birthday: 'मसूर की दाल' देख बना लिया था मसूरी जाने का प्लान, मनमौजी किशोर के मजेदार किस्से...

Tue, 04 Aug 2020 01:56 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kishore kumar
भारतीय प्लेबैक सिंगर, अभिनेता, लेखक, फिल्म निर्माता, संगीतकार, स्क्रीनराइटर... इतने सारे गुणों के धनी किशोर कुमार का जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में हुआ था। किशोर कुमार का असली नाम आभास कुमार था। लेकिन उन्हें उनके स्क्रीन के नाम किशोर कुमार से ही पहचान मिली। किशोर कुमार अभिन्न प्रतिभा के धनी थे। इसके अलावा वो व्यवहार से मजाकिया और मस्तमौला किस्म के इंसान थे। अब किशोर कुमार तो हमारे बीच नहीं पर उनकी यादें आज भी जिंदा हैं। उनके जन्मदिन के इस खास अवसर पर सुनाते हैं उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से...
विज्ञापन

2 of 5
किशोर कुमार
आज भी किशोर कुमार की सुनहरी आवाज लाखों संगीत के दीवानों के दिल में बसी हुई है और उसका जादू हमारे दिलों दिमाग पर छाया हुआ है। किशोर कुमार के बड़े बेटे अमित कुमार ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'किशोर जी को अंग्रेजी 'क्लासिक' फिल्में देखने का शौक था। एक बार तो अमेरिका से वो ढेर सारी 'वेस्टर्न' फिल्मों की कैसेट ले आए।' यही नहीं वीकेंड पर अक्सर अमित कुमार उनके साथ एक के बाद एक तीन फिल्म शो देखकर थक कर घर लौटते थे।
विज्ञापन

3 of 5
किशोर कुमार
अमित ने आगे बताया था कि किशोर जी खुद मानते थे कि वो बहुत ही मनमौजी थे। वो क्या करेंगे ये कोई नहीं जानता था। अमित ने कहा था, 'एक बार जब उनकी फिल्म की शूटिंग खत्म हुई और यूनिट के लोग उनसे पैसे मांगने आए तो किशोर बोले ये इतना ज्यादा कैसे हो गया, इतना तो नहीं होना चाहिए, ये समझता क्या है अपने आप को डायरेक्टर, ऐसा तो नहीं होगा, मैं प्रोड्यूसर हूं चलो भगाओ इस डायरेक्टर को इतना ज्यादा खर्चा कर रहा है, कौन है डायरेक्टर?' इस पर सबने कहा -आप ही तो हैं।' इस पर किशोर बोले, 'हां अरे वो तो मैं ही हूं।'

4 of 5
किशोर कुमार - फोटो : Twitter
हंसते हुए अमित ने कहा कि ऐसे कई मजेदार किस्से होते थे उनके साथ। किशोर दा को बाजार जाकर छोटी- छोटी चीजें, तरह तरह के आइटम खरीदेने का शौक था और एक बार वो ऐसे ही बाजार गए जहां अचानक मसूर की दाल देखकर उन्होंने तुरंत 'मसूरी' घूमने का प्लान बना लिया। बस कुछ ऐसी ही मनमौजी प्रवृत्ति थी किशोर कुमार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kishore kumar - फोटो : file photo
रेडियो की जानी मानी हस्ती अमीन सायानी ने बीबीसी को बताया था कि बड़े ही मजेदार आदमी थे किशोर, उनका दिल बहुत अच्छा था पर बेहद शरारती भी थे। एक दफा तो उन्होंने इंटरव्यू भी अमीन साहब को इसी शर्त पर दिया कि वो अपने आप को खुद ही इंटरव्यू करेंगे। इसके बाद अमीन सायानी को दिए एक और इंटरव्यू में किशोर कुमार ने खूबसूरत अंदाज में सचिन देव बर्मन के साथ पहली मुलाकात की नकल करके दिखाई थी। गौरतलब है किशोर ने हम सभी के दिल में अपनी ऐसी तस्वीर बना ली है जिसे समय की लहरें मिटा ही नहीं सकती और उनके अमर गीत तो हमेशा ही याद रखे जाएंगे।

पढ़ें: सुशांत सुसाइड केस: शव की तस्वीरों में भी था राज, बिहार पुलिस ने शुरू की साइबर सेल के ट्वीट की तफ्तीश
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें