फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी की मौत की खबर से बॉलीवुड में उमड़ा दुखों का सैलाब, सेलिब्रिटीज ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

Sun, 25 Feb 2018 04:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
sridevi
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री श्रीदेवी का दिल का दौरा पड़ने से 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी मौत की खबर से बॉलीवुड सहित पूरा देश सदमे में है। बता दें कि श्रीदेवी दुबई में भांजे मोहित मारवाह की वेडिंग अटेंड करने गईं थीं। वहीं पर अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और उन्हें बचाया नहीं जा सका। दुबई में श्रीदेवी के साथ उनके पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी थे जबकि बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर फिल्म की शूटिंग की वजह से दुबई नहीं जा सकीं थीं। 
विज्ञापन

2 of 11
sridevi
कमल हासन ने कहा, 'मैंने श्रीदेवी को एक किशोरी से लेकर उनके प्रभावशाली बनने तक देखा था। वह स्टारडम की हकदार थीं। उनके साथ बिताए पर शानदार पलों की यादें मेरे जेहन में हैं, उनसे आखिरी बार मिलने की भी। अब सदमा की लोरी की याद मुझे सता रही है। हम उन्हें मिस करेंगे।'
 

 
विज्ञापन

3 of 11
ऋषि कपूर ने लिखा, 'सुबह उठते ही यह दुखभरी खबर मिली। दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं बोनी कपूर और उनकी दोनों बेटियों के साथ हैं।'
 

 

4 of 11
श्रीदेवी के निधन की खबर के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट करके कहा कि, 'मेरे पास शब्द नहीं है। जिन्होंने भी श्रीदेवी को प्यार किया उन सभी को सांत्वना।'
 

 
विज्ञापन

5 of 11
Sridevi
महानायक अमिताभ बच्चन का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'न जाने क्यूं, एक अजीब सी घबराहट हो रही है!! अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट के कुछ देर बाद ही अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत की खबर आने लगीं।
 

 
विज्ञापन

6 of 11
rip sridevi
फिल्म अभिनेता और राजनेता रजनीकांत ने लिखा, 'मैं बहुत व्यथित हूं। मैंने एक करीबी दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री ने महान हस्ती को खो दिया। मैं श्रीदेवी के परिजनों और रिश्तेदारों का दुख महसूस कर सकता हूं। श्रीदेवी, हम आपको मिस करेंगे।'
 

 
विज्ञापन

7 of 11
sridevi
एक्टर प्रजेंटर अन्नू कपूर ने ट्विटर पर लिखा, 'सुबह उठते ही शॉकिंग न्यूज मिली कि श्रीदेवी नहीं रहीं। काश यह अफवाह होती लेकिन यह एक ट्रैजडी है। बोनी कपूर, जान्हवी, खुशी और पूरे कपूर खानदान को भगवान हिम्मत दे।'
 

 

8 of 11
श्रीदेवी
एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लिखा, 'यह शॉकिंग न्यूज है कि श्रीदेवी अब नहीं रहीं।'
 



 

9 of 11
Sridevi Passes away in Dubai
हेमा मालिनी को श्रीदेवी के निधन की खबर सुनकर सदमा लगा है। उन्होंने कहा, 'ये खबर सुनकर बहुत शॉक लगा। हमने कभी सोचा भी नहीं था। उन्होंने अपने टैलेंट से काफी लोगों को प्रभावित किया। श्रीदेवी बहुत ही बेहतरीन एक्टर थीं और उन्होंने अपना स्थान बनाया हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में। बॉलीवुड के लिए यह बड़ा नुकसान है।'
 

 

10 of 11
Sridevi
श्रीदेवी की मौत की खबर सुनकर आमिर खान ने लिखा, मैं इस सदमे से बहुत डिस्टर्ब हूं।
 

 
विज्ञापन

11 of 11
श्रीदेवी
फिल्म 'इंग्लिश-विंग्लिश' में श्रीदेवी के साथ काम कर चुके एक्टर आदिल हुसैन ने कहा कि, 'मेरे पास कोई शब्द नहीं है।'
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें