सलमान खान
- फोटो : Instagram
सलमान खान
साल 2002 में सलमान खान की गाड़ी बांद्रा के फुटपाथ पर चढ़ गई थी। इस दौरान उनकी गाड़ी से एक मजदूर की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। कहा जाता है कि सलमान शराब के नशे में गाड़ी चला रहे थे। जिसके बाद उन्होंने कई दिन जेल में रहना पड़ा, लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई। साल 2015 में उन्हें लोअर कोर्ट ने पांच साल जेल की सजा सुनाई थी। मगर बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया। सलमान का कहना था की वह गाड़ी नहीं चला रहे थे, बल्कि उनका ड्राइवर गाड़ी चला रहा था। इस बात पर कई मीम्स बनाए गए थे।