इस समय बॉलीवुड में रीमेक्स का दौर चल रहा है। हिंदी सिनेमा जगत के सभी कलाकार अभी तक साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों की रीमेक लेकर आ चुके हैं, जो ज्यादातर बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं। आज के दौर से पहले भी सिनेमा जगत में अक्सर हमें यह देखने को मिला है कि बॉलीवुड की कई फिल्मों को साउथ या हॉलीवुड से प्रेरित होकर बनाया गया है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है कि हॉलीवुड या साउथ ने हिंदी फिल्मों के रीमेक नहीं बनाए हैं, लेकिन बॉलीवुड रीमेक्स बनाने में सबसे आगे है। यह बात इस बात से साबित होती है कि कुछ हिंदी फिल्में ऐसी भी हैं, जो कोरियन फिल्मों की रीमेक हैं और इन सभी मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की थी। चलिए नजर डालते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों पर...