एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट, सौंदर्या रजनीकांत और आर अश्विन ये दोनों ही जोड़ियां पिछले कुछ समय से मीडिया की सुर्खियां बनी हुई हैं। कारण है तलाक की अर्जी।
लेकिन ये पहली बार नहीं है जब दो प्यार करने वालों ने पहले शादी की और फिर एक दिन तलाक हुआ।
बॉलीवुड में तो ऐसी दर्जनों जोड़ियां है जिन्होंने प्यार को शादी में बदला और फिर सालों का साथ निभाया और जुदा हो गए। आगे की स्लाइड्स में हम आपको बताएंगे ऐसी ही बॉलीवुड की 14 जोड़ियों के बारे में जिन्होंने LSD (Love, Shaadi, Divorce) किया।
विज्ञापन
वो 14 बॉलीवुड कपल्स जिन्होंने किया LSD
2 of 15
आमिर खान-रीना दत्ता
आमिर खान-रीना दत्ता
सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड के मशहूर खान आमिर की। रीना दत्ता पहले उनकी पड़ोसन थी, फिर प्यार बनी, फिर बीवी बनी। दोनों ने एक-दूसरे के साथ 15 सुनहरे साल बिताए और इस रिश्ते का अंत हुआ तलाक से। दोनों के दो बच्चे इरा और जुनैद हैं। रीना दत्ता के बाद आमिर ने किरण से शादी कर ली।
विज्ञापन
वो 14 बॉलीवुड कपल्स जिन्होंने किया LSD
3 of 15
संजय दत्त और रिया
संजय दत्त और रिया
अब बात संजू बाबा यानि संजय दत्त की। संजय की निजी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। संजय दत्त की तीन शादियां हुई हैं। उनकी पहली पत्नी रिया शर्मा थी, जो कि कैंसर की वजह से चल बसीं। इसके बाद संजय की जिंदगी में रिया आईं और उनके जीवन के मुश्किल दौर, जब उन पर 1992 में हुए मुंबई ब्लास्ट को लेकर आरोप लगे में संजय का साथ दिया। लेकिन बाद में रिया के लिएंडर पेस से अफेयर की ख़बरों के बाद ये जोड़ी अलग हो गई। फिलहाल, मान्यता दत्त संजय की पत्नी हैं।
वो 14 बॉलीवुड कपल्स जिन्होंने किया LSD
4 of 15
ऋतिक रोशन-सुजैन खान
ऋतिक रोशन-सुजैन खान
बॉलीवुड की सबसे मशहूर जोड़ियों में शुमार ऋतिक रोशन और सुजैन खान बाकी लोगों के मिसाल मानी जाती थी। लेकिन इनके प्यार को भी किसी की नजर लग गई। दोनों 14 साल साथ रहे। और फिर एक दिन तलाक हो गया।
विज्ञापन
वो 14 बॉलीवुड कपल्स जिन्होंने किया LSD
5 of 15
सैफ अली खान- अमृता
सैफ अली खान- अमृता
पटौदी के नवाब सैफ अली खान और अमृता सिंह की जोड़ी उम्र की सीमाओं से परे थी। इतना ही नहीं अमृता ने सैफ से शादी करने के लिए इस्लाम अपना लिया। दोनों का प्यार 13 साल तक चला और फिर ये जोड़ी अलग हो गई। फिलहाल, सैफ बेबो यानि करीना के 'नवाब' हैं।
विज्ञापन
6 of 15
करिश्मा कपूर और संजय
करिश्मा कपूर और संजय
बात बेबो की बहन लोलो यानि करिश्मा कपूर की। करिश्मा और बिजनेसमैन संजय दोनों बचपन के साथी थे। दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और शादी के बाद 9 साल तक साथ रहे। इसके बाद 2012 में करिश्मा और संजय अलग हो गए।
विज्ञापन
7 of 15
चित्रांगदा सिंह- ज्योति रंधावा
चित्रांगदा सिंह- ज्योति रंधावा
बॉलीवुड की हॉट हीरोइन्स में शुमार चित्रांगदा सिंह फिल्मों में आने से पहले ही शादी शुदा थीं। गोल्फर ज्योति रंधावाा और चित्रांगदा 12 साल तक एक दूसरे के साथ रहे। दोनोंं का एक बेटा (जोरावर) भी है। लेकिन पिछले साल ही यह जोड़ी एक दूसरे से अलग हो गई।
8 of 15
फरहान और अधूना अख्तर
फरहान और अधूना अख्तर
एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर और अधूना अख्तर 15 सालों तक एक-दूसरे के साथ रहे। बॉलीवुड में अधूना अख्तर एक फेमस हेयर स्टाइलिस्ट हैं, वहीं फरहान की भी एक अलग पहचान है। दोनोंं की दो बेटियां है, शाकया और अकीरा।
9 of 15
अनुराग कश्यप- कल्कि कोचलिन
अनुराग कश्यप- कल्कि कोचलिन
बात एक और एक्टर-डायरेक्टर की। अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलिन 2009 में देव-डी की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के करीब आए। दोनों में प्यार में हुआ और 2011 में शादी। लेकिन यह रिश्ता लंबा नहीं चलाा और पिछले ही साल दोनों अलग हो गए। कल्कि ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि उनका रिश्ता किस ओर जा रहा है, बस इतना था कि दोनों साथ नहीं रह सकते।
10 of 15
कमल हासन और सारिका
कमल हासन और सारिका
सारिका कमल हासन की दूसरी पत्नी थीं। सारिका से प्यार बढ़ाने के वक्त कमल हासन शादीशुदा थे। दोनों एक फिल्म के दौरान एक-दूसरे के करीब आए। सारिका ने श्रुति हासन (1986) को जन्म दिया। इसकेबाद दोनों ने 1988 में शादी कर ली। इनकी एक और बेटी है अक्षरा हासन। दोनों कई साल साथ रहे। 2004 में सारिका ने कमल से तलाक ले लिया। तलाक की वजह कमल हासन का अपने से छोटी उम्र की सह-अभिनेत्री से अफेयर बताया जाता है।
11 of 15
मनीषा कोईराला-सम्राट दहल
मनीषा कोईराला-सम्राट दहल
मनीषा कोईराला और सम्राट दहल की शादी की ख़बर ने सबको चौंका दिया था। किसी को उनके प्यार की भनक नहीं थी। सब इसे अरेंज मैरिज मान रहे थे लेकिन फिर मनीषा ने इस बात का खुलासा किया। हालांकि शादी के बाद दोनों का प्यार ज्यादा दिन नहीं टिका और दो साल बाद ही अलग हो गए।
12 of 15
पूजा भट्ट और मनीष मखीजा
पूजा भट्ट और मनीष मखीजा
पूजा भट्ट और मनीष मखीजा ने साल 2003 में शादी की। इसके 11 साल बाद दोनों अलग हो गए। जब दोनों के अलग होने की ख़बरें आई तो पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया और कहा कि उन दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है।
13 of 15
शेखर कपूर- सुचित्रा कृष्णामूर्ति
शेखर कपूर- सुचित्रा कृष्णामूर्ति
मशहूर फिल्म डायरेक्टर शेखर कपूर और गायिका-अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णामूर्ति ने 8 साल साथ रहने के बाद 2007 में तलाक ले लिया। बताया जाता है कि सुचित्रा इस बात से नाखुश थीं कि उनके हाईप्रोफाइल पति शेखर की वजह से उनकी अपनी पहचान नहीं बन पा रही थी। दोनों की एक बेटी है।
14 of 15
किशोर कुमार- योगिता बाली
किशोर कुमार- योगिता बाली
बॉलीवुड लेजेंड किशोर कुमार पहले दो बार प्यार कर चुके थे। ये तीसरी बार था जब वे योगिता के प्यार मे पड़े और फिर शादी कर ली। उन्होने 1976 में योगिता से शादी की। दो साल बाद ही दोनों अलग हो गए। कहा जाता है कि योगिता की मिथुन चक्रवर्ती से नजदीकियां बढ़ने लगी थीं।
संगीता बिजलानी और मोहम्मद अजहरुद्दीन
संगीता बिजलानी से प्यार को शादी करने के लिए अजहरुद्दीन ने अपनी पहली पत्नी से तलाक लिया। दोनों के दो बेटे हुए लेकिन साल 2011 में एक एक बेटे अयाज की मौत के बाद दोनों अलग हो गए।