अर्जुन कपूर
- फोटो : फाइल फोटो
अर्जुन कहते हैं, ‘‘ये कोई खुशियों वाली सालगिरह नहीं है। मैं कोविड-19 पॉजि़टिव हुआ तो उसे एक साल बीता है। इसने मेरी फिटनेस को महीनों पीछे कर दिया। लॉकडाउन में मेरी एक दिनचर्या बन गई थी और फिर मुझे कोविड हो गया। मेरे जैसे व्यक्ति के लिए यह संघर्ष निरंतर चलने वाला था। हर दिन का महत्व था। फिटनेस के लिए प्रशिक्षण के हर सत्र का महत्व था। मुझे याद है, कि मैं हतोत्साहित हुआ, निराश हुआ। मैं भावनात्मक, मानसिक बदलाव की राह पर था और मैं यह बदलाव लाने का प्रयास कर रहा था।’’