द कश्मीर फाइल्स - बाहुबली 2
- फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी में रिलीज होकर आठवें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड ‘बाहुबली 2’ के पास रहा है। प्रभास, तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी और राम्या कृष्णन स्टारर एस एस राजामौली निर्देशित इस फिल्म ने पूरी दुनिया में 1788.06 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके अकेले हिंदी संस्करण की कमाई बॉक्स ऑफिस पर 510.99 करोड़ रुपये की रही। इस फिल्म के तीसरे संस्करण यानी फिल्म ‘बाहुबली 3’ को लेकर प्रभास की पिछली फिल्म ‘राधे श्याम’ और एस एस राजामौली की आने वाली फिल्म ‘आरआरआर’ के प्रचार के बीच काफी चर्चा रही है। लेकिन, फिलहाल इस फिल्म पर किसी तरह का कोई काम नहीं चल रहा है।