इश्क सच्चा वही जिसको मिलती नहीं मंजिले...'हमारी अधूरी कहानी' फिल्म का ये गाना हर उस अधूरे इश्क का हाल बयां करता है जहां दो प्यार करने वाले मिल नहीं पाते। प्यार की कहानी हमेशा से कुछ ऐसी रही है कि इसमें मिलन से ज्यादा जुदाई का गम देखने को मिला है। असल जिंदगी में ही ऐसी कितनी कहानियां सुनने को मिल जाती हैं जब दो प्यार करने वाले एक नहीं हो पाते। इन्हीं कहानियों से प्रेरित होकर बॉलीवुड में भी कई बार ऐसी फिल्में बनी है जहां दो प्यार करने वाले अंत में एक नहीं हो पाए। दर्शकों को हैप्पी एंडिंग तो अच्छी लगती ही है, लेकिन जब बड़े पर्दे पर इश्क की ऐसी कहानियां उतारी गईं जहां मोहब्बत करने वाले अलग हो गए तो दर्शकों का दिल भर आया।
फिल्मों के वो किरदार जो मिलकर एक ना हो पाए
इन फिल्मों ने सिखाया कि सिर्फ एक दूसरे को पा लेना या हासिल करना ही प्यार नहीं होता है। कभी कभी अपने प्यार के साथ मौत को गले लगा लेना या दूसरों की खुशियों के लिए अपने प्यार को खुद से दूर कर देना भी प्यार होता है। वैसे तो बॉलीवुड में ऐसी बहुत सी फिल्में बनी हैं, लेकिन आज आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही चुनिंदा फिल्मों के बारे में जिनमें दो प्यार करने वाले एक दूसरे से अलग हो गए।