हेमा मालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
हेमा मालिनी का जन्म 16 अक्टूबर 1948 को तमिलनाडु के अमंकुदी में हुआ था। हेमा मालिनी दक्षिण भारत से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने बॉलीवुड में अपना अलग मुकाम स्थापित किया है। हेमा मालिनी ने 1968 में मशहूर अभिनेता राज कपूर के साथ फिल्म सपनों का सौदागर से डेब्यू किया था। उस फिल्म के बाद से हेमा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद बैक टू बैक हेमा ने ‘शोले’, ‘सीता गीता’, ‘नसीब’, ‘जॉनी मेरा नाम’, ‘सत्ते पे सत्ता’, ‘त्रिशूल’, ‘क्रांति’, ‘प्रेम नगर’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया।