फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: 600 रुपये की साड़ी पहनकर चर्चा में आईं कंगना, कहा- स्टाइल अंतरराष्ट्रीय ब्रांड का गुलाम नहीं

Sun, 16 Oct 2022 01:43 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत को बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जाना जाता है। इसी वजह से वह कई बार चर्चा में आ जाती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार वह अपने किसी बयान की वजह से नहीं बल्कि फैशन के कारण चर्चा के केंद्र में आ गई हैं। दरअसल, हाल ही में कंगना एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान उन्होंने साड़ी पहनी हुई थी। इस सिंपल सी साड़ी की अब हर तरफ बातें हो रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी साड़ी की कीमत का खुलासा खुद ही किया है। 
Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित ने किया बड़ा खुलासा, कहा- मां बनने के बाद काम पर लौटना नहीं था आसान
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी डाली है जिसमें वह साड़ी में नजर आ रही हैं। इस साड़ी के साथ खुले बाल उनके लुक को कंपलीट कर रहे हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने साड़ी की कीमत भी बताई है। एक्ट्रेस ने बताया कि जो साड़ी उन्होंने पहनी है उसकी कीमत सिर्फ 600 रुपये है। हालांकि इसके साथ जो उन्होंने बैग कैरी किया है उसकी कीमत साढ़े तीन लाख रुपये बताई जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 4
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
इस स्टोरी में उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'यह साड़ी मैंने कोलकाता से 600 रुपये में खरीदी है। स्टाइल किसी अंतरराष्ट्रीय ब्रांड का गुलाम नहीं है। राष्ट्रवादी बनिए...खुद का प्रचार कीजिए। आपका हर काम देश को फायदा पहुंचाने वाला होना चाहिए। लोकल चीजें खरीदें...इससे कई परिवारों का पेट भरता है। वोकल फॉर लोकल, जय हिंद।'
Bigg Boss 16: वीकएंड एपिसोड में सलमान खान ने शालीन भनोट को जमकर लगाई लताड़, कहा- शो में आकर एहसान नहीं किया
विज्ञापन

4 of 4
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म इमरजेंसी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह इंदिरा गांधी के किरदार में दिखेंगी। इससे पहले वह धाकड़ में नजर आई थीं। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी।
Bigg Boss 16: इस सीजन के पहले एलिमिनेशन का हुआ एलान, बिग बॉस के घर से बाहर हुई यह हसीना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें