फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई पहुंचा 'निसर्ग', अक्षय- ट्विंकल से प्रियंका चोपड़ा तक ने ऐसे किया रिएक्ट

Wed, 03 Jun 2020 06:01 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर, ट्विंकल खन्ना - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस का संकट अभी टला नहीं है कि एक और मुसीबत आ गई है। देश में अम्फान तूफान के बाद अब निसर्ग तूफान (Cyclone Nisarga) का कहर बरसता दिख रहा है। ये तूफान फिलहाल तेजी से महाराष्ट्र में अपना कहर बरपा रहा है। जिसके चलते मुंबई को हाईअलर्ट पर रख दिया गया है। वहीं इस चक्रवाती तूफान आने से पहले का नजारा कुछ बॉलीवुड सेलेब्स ने दिखाया है। सोशल मीडिया के जरिए ट्विंकल खन्ना, माधुरी दीक्षित और अनुपन खेर ने तूफान से पहले की शांति दिखाई है।
विज्ञापन

2 of 6
Twinkle Khanna
ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल खन्ना ने इस तूफान के पहले का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए ट्विंकल खन्ना ने लिखा है, 'चाय का कप, थोड़ी- सी बारिश और साइक्लोन का इतंजार। मुझे लग रहा है कि यह बहुत दोस्ताना नहीं रहा है...सुरक्षित रहो दोस्तों।'
 
 
विज्ञापन

3 of 6
madhuri dixit
माधुरी दीक्षित
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने भी प्रकृति की शांति को दिखाता हुआ वीडियो साझा किया है। वीडियो को साझा करते हुए माधुरी ने लिखा, 'आज सुबह से यहां अजीब तरह की शांति है। शायद तूफान से पहले की शांति, जैसे कि महामारी पर्याप्त नहीं थी, मुंबई के रास्ते में एक चक्रवात है। उम्मीद है कि यह समुद्र से बाहर निकलेगा। किसी भी तरह से, मुंबईकर बहुत टफ हैं और हम सब इससे एक-साथ बाहर निकलेंगे।'
 

4 of 6
अनुपम खेर - फोटो : Social Media
अनुपम खेर
अभिनेता अनुपम खेर ने इस साइक्लोन को लकेर ट्वीट किया। अपने ट्वीट में अनुपम ने लिखा, 'साइक्लोन निसर्ग से संबंधित व्हाट्सएप मैसेज आने शुरू हो गए हैं। अपने दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दो। वैसे ही दिमाग का दही बन चुका है। ये साल 2020 चाहता क्या है? हमारे धैर्य की परीक्षा? तो सुनो दोस्त! वक्त आने पे बता देंगे तुझे ऐ आसमां, हम अभी से क्या बताएं क्या हमारे दिल में है?'
 
विज्ञापन

5 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : Social Media
अक्षय कुमार
अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें अभिनेता ने लोगों से घर में ही रहने का आग्रह किया है। उन्होंने वीडियो में कहा, 'भगवान की अगर कृपा रही तो हो सकता है तूफान यहां आए ही ना या हो सकता है कि तूफान की स्पीड इतनी ना हो। पर अगर आ गया तो भी हम मुंबईकर घबराने वालों में से नहीं है और अपनी सुरक्षा की तैयारियों में जुट चुके हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा
सात समंदर पार बैठी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को भी मुंबई की चिंता सता रही है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'चक्रवाती तूफान निसर्ग मुंबई पहुंचने वाला है। मेरा प्यारा शहर जहां 20 मिलियन लोगों की आबादी के साथ मेरी मां और भाई भी रहते हैं। साल 1891 से मुंबई ने किसी भी चक्रवात का सामना नहीं किया है, और इस समय जब देश पहले से ही मुश्किलों से गुजर रहा है उसपर ये तूफान क्या नुकसान पहुंचाएगा, नहीं जानती। लग रहा है कि यह साल बहुत खराब जा रहा है। कृपया सभी लोग सावधानियां बरतें, गाइडलाइन्स को पूरी तरह फॉलो करें। घर पर सभी लोग सुरक्षित रहें।'
 

पढ़ें: Meri Aashiqui Review: कुमार शानू के गाने से बड़ी लकीर खींचने की कोशिश में फेल हुए जुबिन नौटियाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें