सोशल मीडिया पर कब किसकी तारीफ होने लगे और कब कौन ट्रोल होने लगे। इस बारे में साफ तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है। कभी अच्छा कदम उठाने के बाद भी कुछ सेलेब्स ट्रोल हो जाते हैं तो कभी किसी और सितारे के फैंस किसी दूसरे सेलिब्रिटी को ट्रोल करने लगते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा के साथ। मीरा चोपड़ा पर साउथ स्टार जूनियर एनटीआर का फैन न होना भारी पड़ा गया। ट्विटर पर अभिनेता के फैंस ने इस बात के लिए उन्हें गालियां तक दीं। जिसके बाद तंग आकर मीरा ने ऐसे लोगों की शिकायत साइबर पुलिस से कर दी।