फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय शादी: विदेशियों के प्यार में गिरफ्तार हुए ये सितारे, किसी ने रचाई शादी तो कोई लिव इन में खुश

Mon, 10 May 2021 09:15 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : Social media
फिल्म जगत की शादियां हमेशा से मशहूर रही हैं। शादी की खबरें सामने आते ही सगाई से लेकर हनीमून तक सेलेब्स खूब सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं बॉलीवुड की बात करें तो यहां कुछ लोगों ने अपने को-स्टार तो किसी ने बचपन के प्यार से विवाह रचाया। लेकिन इनमें से कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय शादी कर ली। विदेशियों के प्यार में गिरफ्तार हुए ये सितारे उनके साथ सुखी जीवन बिता रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 11
शशि कपूर, जेनिफर केंडल - फोटो : Social Media
शशि कपूर 
बॉलीवुड अभिनेता शशि कपूर ने अभिनेत्री जेनिफर केंडल (Jennifer Kendal) के साथ 1958 में शादी की थी। शशि की जेनिफर से पहली मुलकात पृथ्वी थिएटर्स में हुई थी। दोनों के तीन बच्चे संजना कपूर, करण कपूर और कुणाल कपूर हैं। बता दें कि जेनिफर का सन 1984 में कैंसर के कारण निधन हो गया था। वहीं, 4 दिसंबर 2017 को शशि कपूर ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया था।
विज्ञापन

3 of 11
सुचित्रा पिल्लई, लार्स कैल्डसन - फोटो : Social Media
सुचित्रा पिल्लई
बॉलीवुड अभिनेत्री सुचित्रा पिल्लई ने डेनमार्क के रहने वाले कंप्यूटर इंजीनियर लार्स कैल्डसन (Lars Kjeldsen) से शादी की थी। दोनों की शादी साल 2005 में हुई थी। ये उनकी दूसरी शादी थी क्योंकि पहला विवाह पवन मलिक से 1991 में हुआ था जो 1998 तक चला। साल 2008 में सुचित्रा ने बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम अनिका है। सुचित्रा वेब सीरीज 'हेलो मिनी थ्री' में एक गॉडवुमेन के किरदार में नजर आई थीं।

4 of 11
सेलिना जेटली, पीटर हाग - फोटो : file photo
सेलिना जेटली
सेलिना जेटली ने 2011 में अपने ब्वॉयफ्रेंड और ऑस्ट्रियन बिजनेसमैन पीटर हाग (Peter Haag) से शादी कर ली थी। सेलिना और पीटर के विराज हाग (Viraaj Haag) और विस्टन हाग (Winston Haag) नाम के दो जुड़वां बेटे हैं। इनका जन्म 24 मार्च, 2012 को हुआ था। 2017 में में भी सेलिना ने जुड़वां बेटे को जन्म दिया था आर्थर हग (Arthur Haag) और शमशेर हाग (Shamsher Haag)। लेकिन इनमें से एक शमशेर की मौत जन्म के कुछ समय बाद ही हो गई थी।
विज्ञापन

5 of 11
प्रीति जिंटा, जेन गुडइनफ - फोटो : Insatagram- @realpz
प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा ने अपनी उम्र से 10 साल छोटे अमेरिकन मूल के जेन गुडइनफ (Gene Goodenough) से शादी की थी। 29 फरवरी 2016 को जोड़ी ने लॉस एंजिल्स में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। लगभग 6 महीने बाद प्रीति और गुडइनफ की वेडिंग फोटोज सामने आई थीं। गुडइनफ पेशे से फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं।
विज्ञापन

6 of 11
अरुणोदय सिंह, ली एल्टन - फोटो : social media
अरुणोदय सिंह
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के पोते और एक्टर अरुणोदय सिंह ने 2016 में विदेशी मूल की ली एल्टन ( Lee Elton) से शादी कर थी। ली एल्टन कनाडा की रहने वाली हैं और गोवा में कैफे चलाती हैं। अरुणोदय फिलहाल बॉलीवुड से दूर हैं। साल 2009 में उन्होंने 'सिकंदर' फिल्म से करियर की शुरुआत की थी।
विज्ञापन

7 of 11
परिवार संग प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Insatagram- @priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी विदेशी से प्यार कर बैठीं। अपने से छोटे अमेरिकन सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) से दिसंबर, 2018 में शादी की थी। दोनों की नजदीकियां एक अवॉर्ड शो के दौरान बढ़ी थीं, जहां इनकी पहली बार मुलाकात हुई थी। इसके बाद डेटिंग का सिलसिला शुरू हुआ और दोनों ने जोधपुर में सात फेरे लिए। इनकी शादी की भव्यता देखने लायक थी। प्रियंका निक के साथ अपने करियर और जीवन के सर्वश्रेष्ठ दौर से होकर गुजर रही हैं।

8 of 11
राहुल महाजन - फोटो : file photo
राहुल महाजन
बिग-बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट राहुल महाजन ने साल 2018 में कजाकिस्तान की एक मॉडल नताल्या लिना (Natalya Ilina) से गुपचुप शादी की थी। राहुल महाजन की यह तीसरी शादी थी। इससे पहले राहुल पायलट श्वेता सिंह और डिंपी गांगुली से शादी कर चुके थे।

9 of 11
विंदू दारा सिंह, डीना उमारोवा - फोटो : file photo
विंदू दारा सिंह
टीवी के मशहूर अभिनेता विंदू दारा सिंह ने भी रूसी मॉडल डीना उमारोवा (Dina Umarova) से शादी की थी। दोनों की एक बेटी है। विंदू दारा की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने एक्ट्रेस तब्बू की बहन फराह से शादी की थी।

10 of 11
आशका गोराडिया - फोटो : Social media
आशका गोराडिया
टीवी की चर्चित अभिनेत्री आशका गोराडिया ने अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड ब्रेंट गोबले (Brent Goble) से शादी की थी। इन दोनों की शादी ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। गोवा में दो रीति-रिवाजों गुजराती और क्रिश्चियन से शादी संपन्न हुई थी। हाल ही में आशका ने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया है और अब वह बिजनेस पर ध्यान लगाएंगी।
विज्ञापन

11 of 11
अर्जुन रामपाल, गैब्रिएला डेमेट्रायडिस - फोटो : Insatagram- @rampal72
अर्जुन रामपाल
अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अपनी 21 साल पुरानी शादी को खत्म कर लिया। इसके बाद से वो अफ्रीकन गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रायडिस (Gabriella Demetriades) संग रह रहे हैं। अर्जुन गैब्रिएला के साथ लिव इन में हैं और इस कपल का एक बेटा भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें