फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कैडेट चैंपियनशिप: प्रिया मलिक ने जीता गोल्ड मेडल, करीना कपूर-अभिषेक बच्चन सहित इन सिलेब्स ने दी बधाई

Sun, 25 Jul 2021 07:26 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सेलेब्स ने प्रिया मलिक को दी बधाई - फोटो : सोशल मीडिया
टोक्यो से दूर बुडापेस्ट में भारतीय पहलवान प्रिया मलिक ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। हंगरी के बुडापेस्ट में चल रहे विश्व कैडेट चैंपियनशिप के आखिरी दिन प्रिया ने 73 किग्रा भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में बेलारूस की पहलवान को 5-0 से शिकस्त दी। वहीं, इससे पहले वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल हासिल कर भारत की मीराबाई चानू ने पूरे देश को गर्व महसूस करवाया है।  मालूम हो कि प्रिया 2019 में पुणे में खेलो इंडिया, 2019 में दिल्ली में 17वीं स्कूल गेम्स और 2020 में पटना में नेशनल कैडेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

इस गर्व के मौके पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियां खुशी जाहिर करते हुए प्रिया मलिक को बधाई दी है। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, एक और चैम्पियन हमें गर्व महसूस करवा रहा है। वर्ल्ड कैडेट चैंपियनशिप में गोल्ड हासिल करने पर बहुत-बहुत बधाई प्रिया मलिक।'

विज्ञापन

2 of 5
सनी देओल - फोटो : Instagram
वहीं, सनी देओल ने जीत के बाद की प्रिया मलिक की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, 'एक और दिन, एक और जीत, हमें तुम पर गर्व है प्रिया मलिक।' 


 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत ने लिखा, 'जिस देश की बेटियों को देश नहीं बचा सका, उसे बेटियां बचाएंगीं। बहुत खूब चैंपियन।' अनिल कपूर लिखते हैं, 'भारत के लिए ये गर्व का मौका है। गोल्ड जीतने के लिए मुबारक प्रिया मलिक।



4 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा
वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा लिखते हैं, 'सुनकर बहुत खुशी हुई कि एक और चैंपियन हमें गर्व महसूस करवा रहा है। गोल्ड जीतने पर ढेर सारी बधाई प्रिया मलिक।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान - फोटो : Instagram
इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान, सारा अली खान जैसे कई सेलेब्स ने भी प्रिया मलिक की जीत पर उनकी स्टोरी साझा करते हुए उन्हें मुबारकबाद दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें