फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: आर्यन खान से पहले इन सेलेब्स ने 'आर्थर रोड जेल' में गुजारे दिन, कोई बम धमाकों तो कोई बलात्कार के आरोप में गया जेल

Sun, 10 Oct 2021 08:19 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इन सेलेब्स ने खाई आर्थर रोड जेल की हवा - फोटो : सोशल मीडिया
नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स मामले में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।  2 अक्तूबर को एक क्रूज शिप पर एनसीबी की छापेमारी के बाद आर्यन खान को गिरफ्तारी किया गया था। मुंबई की मजिस्ट्रेट अदालत ने बीते गुरुवार को ही आर्यन और बाकी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया था। हालांकि, कोर्ट के फैसले के तुरंत बाद आरोपियों ने जमानत याचिका दायर की थी। कोर्ट ने मामले सुनवाई करते हुए शुक्रवार को जमानत अर्जी खारिज कर दी। जमानत याचिका खारिज होने के बाद फिलहाल आर्यन को आर्थर रोड जेल में रखा गया है। लेकिन, आर्यन पहले ऐसे सेलेब्रिटी नहीं है, जिसे इस जेल की हवा खानी पड़ी हो। आइए जानते हैं आर्यन से पहले किन-किन कलाकारो ने आर्थर रोड जेल में गुजारे दिन-

राज कुंद्रा 
आर्यन खान ड्रग्स मामले से पहले एक और हाई प्रोफाइल केस ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार किया गया था। राज कुंद्रा पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर कुछ ऐप्स के माध्यम से प्रकाशित करने के इरादे से एडल्ट फिल्में बनाई थीं। इस मामले में 46 वर्षीय बिजनेसमैन करीब दो महीने तक आर्थर रोड जेल में बंद थे। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं।
विज्ञापन

2 of 6
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त 
बॉलीवुड के मुन्नाभाई यानी संजय दत्त ने भी साल 1993 के मुंबई सीरियल बम धमाकों के मामले में आर्थर रोड जेल में अपने दिन गुजारे थे। अभिनेता को यहां हाई-सिक्यूरिटी ब्लॉक में रखा गया था। इसके बाद उन्हें पुणे की येरवडा जेल भेज दिया गया था। 
विज्ञापन

3 of 6
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान 
साल 2015 में मुंबई सेशन कोर्ट ने 2002 में हुए हिट-एंड-रन मामले में सलमान खान को दोषी ठहराते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी। कोर्ट के फैसले के तुरंत बाद ही अभिनेता को सरेंडर करना पड़ा था। इसके बाद सलमान को पहले आर्थर रोड जेल ले जाया गया था।

4 of 6
शाइनी आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया
शाइनी आहूजा
बॉलीवुड एक्टर शाइनी आहूजा को अपनी 19 वर्षीय घरेलू नौकरानी के साथ बलात्कार और धमकी देने के आरोप में जून 2009 में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में जमानत मिलने से तक वह आर्थर रोड जेल में बंद थे।
विज्ञापन

5 of 6
सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया
सूरज पंचोली 
साल 2013 में जिया खान के निधन के बाद आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली पर जिया की मां राबिया ने आरोप लगाया था। इसके बाद सूरज को भी जमानत तक करीब तीन हफ्ते इसी जेल के हाई-सिक्यूरिटी ब्लॉक में रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इंदर कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
इंदर कुमार 
दिवंगत अभिनेता इंदर कुमार ने भी साल 2014 में एक मॉडल के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में 45 दिन जेल में बिताए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें