फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: क्रिकेटरों के साथ शादी रचा चुकी हैं ये खूबसूरत अभिनेत्रियां, यहां देखें नाम

Wed, 08 Sep 2021 07:17 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
इन खिलाडियों के साथ सात फेरे ले चुकी हैं एक्ट्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता काफी पुराना रहा है। भारत में लोगों को दो चीजों से बेहद प्यार है- पहला क्रिकेट और दूसरा बॉलीवुड। ऐसे में बॉलीवुड और क्रिकेटरों की जोड़ियों को लोग काफी पसंद करते हैं। यूं तो खिलाड़ियों के साथ कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों का नाम जुड़ चुका है, लेकिन इनमें से कुछ ऐसी भी हैं, जो अपने मुकाम तक पहुंचने में सफल रहीं। बीते कुछ सालों में फिल्म जगत की कई हसीनाओं ने भारतीय क्रिकेटरों को अपना जीवनसाथी चुना है। आइए जानते हैं बॉलीवुड और क्रिकेटरों की ऐसी ही सुपरहिट जोड़ियों के बारे में-  

 शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी 

क्रिकेट खिलाड़ियों और बॉलीवुड एक्ट्रेस की जोड़ियों में पहला नाम मंसूर अली खान पटौदी और शर्मिला टैगोर आता है। पटौदी के नवाब रहे मंसूर अली खान टीम इंडिया के कप्तान रह चुके हैं। अपने जमाने की बेहतरीन और खूबसूरत अदाकारा शर्मिला टैगोर से साल 1969 में नवाब पटौदी से शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं- सैफ अली खान, सोहा अली खान और सबा अली खान।

विज्ञापन

2 of 9
रीना रॉय और मजहर खान - फोटो : सोशल मीडिया

रीना रॉय और मजहर खान

करीब तीन 3 साल तक रिलेशन में रहने के बाद भारतीय अभिनेत्री रीना रॉय ने पाकिस्तानी क्रिकेटर मजहर खान से साल 1983 में शादी कर ली थी। इस शादी से दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम सनम है। हालांकि, यह शादी ज्यादा समय तक टिक नहीं सकी और दोनों ने बाद में तलाक ले लिया।

विज्ञापन

3 of 9
संगीता बिजलानी और मोहम्मद अजहरुद्दीन - फोटो : सोशल मीडिया

संगीता बिजलानी और मोहम्मद अजहरुद्दीन

अभिनेत्री संगीता बिजलानी से साल 1996 में भारतीय टीम के कप्तान रहे मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी रचाई थी। अजहरुद्दीन पनी क्रिकेट और पर्सनल लाइफ दोनों को लेकर काफी चर्चा में रहते थे। हालांकि ये शादी ज्यादा नहीं चली और दोनों 2010 में अलग हो गए। 

4 of 9
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को इटली के टस्कनी स्थित आलीशान रिजॉर्ट में भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ सात फेरे लिए थे। यह जोड़ी लोगों को बेहद पसंद है और लोगों ने इस कपल को विरुष्का नाम भी दिया है। यह कपल इसी साल एक बेटी के माता-पिता बने हैं। 

विज्ञापन

5 of 9
सागरिका घाटगे और जहीर खान - फोटो : सोशल मीडिया

सागरिका घाटगे और जहीर खान

मराठी फिल्मों की अभिनेत्री सागरिका घाटगे ने टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान से साल 2017 में शादी कर ली थी। दोनों की लव स्टोरी बेहद फिल्मी है। साल 2015 में पहली मुलाकात के बाद ही दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे।

विज्ञापन

6 of 9
हेजल कीच और युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

हेजल कीच और युवराज सिंह

बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच ने टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह से शादी की है। हालांकि, इस शादी के लिए युवराज को काफी मेहनत करनी पड़ी थी। लगभग 3 साल कोशिश करने के बाद युवराज, हेजल को शादी के लिए मनाने में कामयाब हो पाए थे।

विज्ञापन

7 of 9
गीता बसरा और हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

गीता बसरा और हरभजन सिंह

एक्ट्रेस गीता बसरा ने भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन गेंदबाज हरभजन सिंह के संग शादी रचाईं। ये दोनों पहले सिर्फ दोस्त थे, फिर कुछ महीनों बाद दोनों ने डेटिंग शुरू की और फिर शादी कर ली।

8 of 9
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टानकोविक - फोटो : सोशल मीडिया

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टानकोविक

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अचानक बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से सगाई कर सबको चौंका दिया था। इसके बाद दोनों की शादी की खबर से हर कोई हैरान था। यह कपल बीते साल ही एक बेटे के माता-पिता बने हैं। 

विज्ञापन

9 of 9
स्टुअर्ट बिन्नी और मयंती लैंगर  - फोटो : सोशल मीडिया

स्टुअर्ट बिन्नी और मयंती लैंगर 

स्टुअर्ट बिन्नी और मयंती लैंगर की शादी साल 2012 में हुई। स्टुअर्ट पूर्व क्रिकेटर रॉजर बिन्नी के बेटे हैं। मयंती भारत की चर्चित टीवी प्रस्तोताओं में से एक हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें