फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा महाराजाओं के परिवार से संबंध रखती हैं ये अभिनेत्रियां, जीती हैं नवाबों जैसी ठाठ की जिंदगी

Wed, 19 Aug 2020 08:31 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
मोहिना कुमारी, अदिति राव हैदरी, सोहा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में ऐसे कलाकारों की कमी नहीं हैं जिनके परिवार का फिल्मी दुनिया से कोई संबंध नहीं है लेकिन अपने दम पर पहचान बनाने में कामयाब रहे। वहीं कई कलाकारों को अभिनय कला विरासत में मिली। उन्हें दर्शकों ने उनकी अदाकारी की वजह से काफी पसंद किया। इन सब के बीच हम आपको ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ताल्लुक राजा महाराजाओं के परिवार से है और उन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री में पहचान बनाई।
विज्ञापन

2 of 7
मोहिना कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया
मोहिना कुमारी
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम अभिनेत्री मोहिना कुमारी रीवा की राजकुमारी हैं। मोहिना, महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं। उन्होंने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के बेटे सुयश रावत से शादी की है। मोहिना टीवी के अलावा फिल्मों में भी हाथ आजमा चुकी हैं। वो रेमो डिसूजा की फिल्म 'एबीसीडी: एनी बडी कैन डांस' में नजर आई थीं। शादी के बाद मोहिना ने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है।
विज्ञापन

3 of 7
अदिति राव हैदरी - फोटो : सोशल मीडिया
अदिति राव हैदरी
अदिति राव हैदरी दो शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। एक हैं मोहम्मद साहेल अकबर हैदरी और दूसरे वानापार्थी परिवार के पूर्व राजा जे रामेश्वर राव। अदिति, अकबर हैदरी की पड़पोती हैं। अदिति के नाना जे रामेश्वर राव तेलंगाना के वानापर्थी के राजा थे। वो आमिर खान की पत्नी किरण राव की कजिन भी हैं।  

4 of 7
सोहा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सोहा अली खान
सोहा अली खान पटौदी खानदान से ताल्लुक रखती हैं। उनके पूर्वज भोपाल के पटौदी रियासत के नवाब थे। सैफ और सोहा के पिता मंसूर अली खान पटौदी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान तो थे ही, साथ ही भोपाल के नवाब भी थे। 
विज्ञापन

5 of 7
भाग्यश्री - फोटो : सोशल मीडिया
भाग्यश्री
भाग्यश्री महाराष्ट्र के सांगली राजघराने से संबंध रखती हैं। उनके पिता श्रीमंत राजा विजय सिंह राव माधवराव पटवर्धन राजा थे। भाग्यश्री का पूरा नाम श्रीमंत राजकुमारी भाग्यश्री राजे पटवर्धन है।  
विज्ञापन

6 of 7
सोनल चौहान  - फोटो : सोशल मीडिया
सोनल चौहान 
इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'जन्नत' में काम चुकीं सोनल चौहान का जन्म उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुआ। सोनल उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के एक राजपूत परिवार से ताल्लुक रखती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रिया सेन  - फोटो : सोशल मीडिया
रिया सेन 
रिया सेन शाही परिवार से हैं। उनके पिता भारत देव वर्मा त्रिपुरा राजघराने के सदस्य हैं। उनकी दादी इला देवी कूच बिहार की राजकुमारी थीं। इला देवी की छोटी बहन गायत्री देवी जयपुर की महारानी थीं। रिया की पड़दादी इंदिरा राजे बड़ौदा के सयाजीराव गायकवाड़ थर्ड की इकलौती बेटी थीं। रिया और राइमा की मां जानी मानी अभिनेत्री मुनमुन सेन हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें