फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: शादी के चार साल बाद मां बनीं सोनम कपूर, बेटे को दिया जन्म

Sat, 20 Aug 2022 04:21 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मनोरंजन जगत से शनिवार को एक खुशखबरी सामने आई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने पहले बच्चे को जन्म दे दिया है। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। 

विज्ञापन
1 of 4
सोनम कपूर - फोटो : Instagram

मनोरंजन जगत से शनिवार को एक खुशखबरी सामने आई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने पहले बच्चे को जन्म दे दिया है। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। इस बारे में खुद अभिनेता रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी। नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो अभिनेत्री सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा की तरफ से है। शेयर किए गए पोस्ट के मुताबिक एक्ट्रेस ने शनिवार यानी 20 अगस्त को बेटे को जन्म दिया है। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सोनम कपूर - फोटो : Instagram
नीतू कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा है कि 20 अगस्त,2022 को हमने अपने बेटे का स्वागत किया है। इस खूबसूरत सफर में हमारा साथ देने के लिए सभी डॉक्टर्स,नर्सेज, दोस्तों और परिवार वालों का शुक्रिया। ये बस शुरुआत है, लेकिन हम जानते हैं कि अब हमारी जिंदगी हमेशा के लिए पूरी तरह से बदलने वाली है। सोनम और आनंद।

विज्ञापन

3 of 4
सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ - फोटो : Instagram
सोनम कपूर ने इसी साल मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इसके बाद से वह लगातार सोशल मीडिया पर अक्सर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती रहती थीं। वहीं, जून के महीने में सोनम कपूर ने इटली में बेबी शावर रखा था, जिसमें उनके करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इसके बाद मुंबई में भी उनकी गोदभराई प्लान की गई थी, हालांकि कोरोना के चलते इसे रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन

4 of 4
सोनम कपूर - फोटो : Instagram
सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ मुंबई में धूमधाम से शादी की थी। शादी के चार बाद अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए उन्होंने बेबी बंप के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की थी। एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के बाद से ही फैंस बेसब्री से इस पल की इंतजार कर रहे थे। बॉलीवुड की स्टाइलिश अभिनेत्रियों में से एक सोनम कपूर प्रेग्नेंसी में भी फैशन गोल्स सेट करती नजर आईं। उनके मैटरनिटी शूट की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छा गई थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें