फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: तस्वीरों में देखिए अभिनेत्री अनन्या पांडे का अंदाज, लास वेगास में कर रहीं घुड़सवारी

Sun, 21 Nov 2021 04:50 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे इनदिनों लास वेगास में हैं। वह वहां अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग के साथ ही अनन्या पांडे लास वेगास में मस्ती भी कर रही हैं। इस बात का पता उनके इंस्टाग्राम पोस्ट से चल रहा है। अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर घुड़सवारी करती हुई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने अपनी घुड़सवारी की चार शानदार तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिन्हें उनके प्रशंसक खूब पसंद कर रहे हैं।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता रहे चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह इंस्टाग्राम के जरिए अपनी तस्वीरों को फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान के साथ कथित तौर पर चैटिंग मामले में नाम सामने आने के बाद से कुछ वक्त के लिए अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम से दूरी बना ली थी। लेकिन, उसके बाद हाल ही में उन्होंने फिर से इस प्लेटफॉर्म पर वापसी की है। 
विज्ञापन

3 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
अनन्या इस वक्त लास वेगास में अपनी फिल्म 'लिगर' की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान के मस्ती के पलों को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

 

4 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : Insatagram- @ananyapanday
इन तस्वीरों में अनन्या पांडे काली पैंट, सफेद जूते और काउबॉय टोपी के साथ पीले रंग की टी-शर्ट पहने हुई दिख रही हैं। कुछ तस्वीरों में उन्होंने बैंगनी रंग की टी-शर्ट और गोल्फर टोपी पहनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : Twitter
एनसीबी पूछताछ के बाद अनन्या पांडे कुछ वक्त के लिए इंस्टाग्राम से दूर हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने इसी मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपनी पहली पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने फैंस के लिए एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह कार के भीतर बैठी हुई दिख रही थीं और इंद्रधनुष को कैप्चर कर रही थीं। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, हल्की- सी बारिश के बिना आपके पास इंद्रधनुष नहीं हो सकता। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें