बॉलीवुड स्टार्स अपने फैंस को इस हद तक आकर्षित करते हैं कि वह उनके हेयरस्टाइल से लेकर ब्यूटी ब्रांड तक को बखूबी फॉलो करते हैं। फैंस अपने चहेते स्टार्स के जरिए किए जाने वाले विज्ञापन को खासा तवज्जों देते हैं, और उन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करते हैं। क्रीम से लेकर लिप्स्टिक तक, और घड़ी से लेकर कपड़ों के ब्रांड तक इनकी मार्केंटिंग वैल्यू को बढ़ाने के लिए कंपनी के मालिक नामचीन हस्तियों के चेहरों के जरिए लोगों को लुभाते हैं। वहीं, सेलेब्स पर्दे पर अक्सर स्टाइलिश बनकर लोगों का खासा ध्यान आकर्षित करते हैं। स्टार्स के आउटफिट को लेकर अक्सर खबरें आती हैं कि किसी ने किसी ब्रांड का लाख रुपये का कपड़ा पहना, तो किसी ने हजारों की ड्रेस में जलवा बिखेरा। हालांकि, पर्दे पर स्टाइलिश दिखने वाले कुछ एक्टर्स रियल लाइफ में सिंपल रहना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं ये ब्रांडेड कपड़ों के अलावा सस्ते और कम्फर्टेबल कपड़ों को चुनते हैं। कुछ एक्टर्स तो पटरी तक से भी कपड़े खरीदकर उन्हें पहनने की बात कबूल कर चुके हैं। आइए इन एक्टर्स की लिस्ट पर गौर फरमा लेते हैं-