बॉलीवुड इडंस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स हैं, जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ की वजह से भी लाइमलाइट में बने रहते हैं। इस लिस्ट में गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री हेलन का नाम भी शामिल है। हेलन ने अपने डांस से लाखों-करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना रखा था। अभिनेत्री अब बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर हैं लेकिन एक समय था जब वह अपने एक गाने से फिल्म को हिट कराने का हुनर रखती थीं और इसी वजह से उन्हें फैंस के बीच काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। हेलन ने साल 1981 में सलीम खान से शादी रचाई थी, जो पहले से शादीशुदा थे और तीन बच्चों के पिता भी थे। इसी वजह से हेलन को परिवार का प्यार धीरे-धीरे मिला।
एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र सलमान खान ने भी किया था, जो आज के समय में अपनी दोनों माओं से बेहद प्यार करते हैं। सलमान खान ने बताया था कि जब पिता सलीम खान ने हेलन से शादी की थी, तब सलमान खान हेलन को अपनी मां के रूप में अपना नहीं पाए थे।