संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'एनिमल' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। बीते दिन गुरुवार, 23 नवंबर को फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे देखने के बाद से फैंस का उत्साह और बढ़ गया है। ट्रेलर में रणबीर कपूर के साथ-साथ बॉबी देओल का भी खूंखार अवतार देखने को मिला। वहीं दिल्ली में आयोजित फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में बॉबी देओल ने खुलासा किया कि उन्हें यह भूमिका कैसे मिली।