फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रेस 3' से कमबैक नहीं कर रहे बॉबी देओल, सलमान खान के साथ पहले दिखेंगे इस फिल्म में

Tue, 13 Feb 2018 10:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सलमान की फिल्म 'रेस 3' में बॉबी देओल साथ काम करते नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग बैंकॉक में जोरदार तरीके से शुरू हो चुकी है। कहा जा रहा है कि फिल्म 'रेस 3' से बॉबी देओल कमबैक कर रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। जी हां, 'रेस 3' बॉबी की कमबैक फिल्म नहीं है। आइए जानते हैं कैसे?
विज्ञापन

2 of 4
दरअसल,  'रेस 3' से पहले बॉबी और सलमान 'यमला पगला दीवाना फिर से' में साथ नजर आएंगे। बॉबी की यह फिल्म 'रेस 3' से पहले रिलीज होगी। 'यमला पगला दीवाना' में सलमान खान एक डांस नंबर करते नजर आएंगे। बता दें कि 2008 में फिल्म 'हीरोज' में सलमान और बॉबी एक साथ दिखे थे। 
 
विज्ञापन

3 of 4
फिलहाल सलमान खान की आने वाली फिल्म रेस 3 की पूरी स्टारकास्ट बैंकॉक पहुंच चुकी है। बॉबी भी टीम के साथ वहां पहुंचे हैं। इससे पहले फिल्म का एक शेड्यूल मुंबई में पूरा हो चुका है। अब बैंकॉक और पटाया में रोमांटिक गाने फिल्माए जाएंगे। इसके बाद बाकी की शूटिंग अबू धाबी में की जाएगी। 
 
विज्ञापन

4 of 4
रेस 3 में सलमान-बॉबी के अलावा जैकलीन,डेजी शाह भी नजर आएंगी। इस फिल्म को सलमान ने रमेश तौरानी के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है और डायरेक्टर रेमो डिसूजा हैं। यह फिल्म अगले साल अगस्त में रिलीज होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें