संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' का दर्शकों के बीच जबर्दस्त बज बना हुआ है। फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही लगातार सुर्खियां बटोर रही है। 'एनिमल' के ट्रेलर से लेकर इसकी स्टार कास्ट तक की चर्चा जोरों-शोरों से हो रही है। फिल्म के ट्रेलर में अपने अभिनय से जितना प्रभावित रणबीर ने किया उतनी ही तारीफ बॉबी देओल की भी हो रही है। रणबीर कपूर के सामने एक दमदार विलेन के रूप में नजर आने वाले बॉबी देओल आज लाइमलाइट में हैं। लेकिन इस बार वजह अभिनेता का एक वायरल वीडियो है, जिसमें उन्हें गुरुद्वारे में एक ऐसी शर्ट पहने देखा जा रहा है जिसके बटन खुले हैं। ऐसे में इस वीडियो के लिए बॉबी देओल को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।