फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl : जगजीत सिंह की गजल पर पायलट ने आधे घंटे हवा में रोका था विमान, देर से हुई थी लैंडिंग

Fri, 09 Feb 2018 08:11 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
'गजल किंग' कहे जाने वाले बेहतरीन गायक जगजीत सिंह अगर इस दुनिया में होते तो आज अपना 77वां जन्मदिन मना रहे होते। भारत में जब भी गजल गायिकी का जिक्र होगा जगजीत सिंह का नाम बड़ी अदब से लिया जाएगा। उनके जन्मदिन के अवसर पर आइए डालते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े एक दिलचस्प किस्से पर नजर
विज्ञापन

2 of 4
बात 80 के दशक की है। जब जगजीत सिंह पाकिस्तान इंटरनेशनल की एक फ्लाइट में सवार थे। फ्लाइट कराची से दिल्ली आ रही थी। इस दौरान एक ऐसी घटना घटी जिसने न सिर्फ हवा में फ्लाइट रोक ली बल्कि लैंडिंग भी आधे घंटे लेट करवा दी।
विज्ञापन

3 of 4
दरअसल, फ्लाइट में यात्रा के दौरान जैसे ही यात्रियों और क्रू मेंबर को पता चला कि उनके बीच मशहूर गजल गायक मौजूद हैं तो उन्होंने उनके सामने गाने की फरमाइश रख दी। जगजीत सिंह इसे टाल नहीं सके।
विज्ञापन

4 of 4
जगजीत ने यात्रियों की मांग पर गजलें सुनानी शुरू की। उन्होंने गाना शुरू किया तो ऐसा समां बंधा कि विमान के पायलट ने कंट्रोल रूम से संपर्क कर कह दिया कि वह आधे घंटे की देरी से लैंड करेंगे। ऐसा ही हुआ। जगजीत गाते रहे और विमान अतिरिक्त आधे घंटे हवा में रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें