बॉलीवुड की पुरानी खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार सिमी ग्रेवाल का जन्म 17 अक्टूबर 1947 को पंजाब के लुधियाना में हुआ था। सिमी इंडस्ट्री में एक्टिंग के साथ साथ बतौर डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और टॉक शो होस्ट के रूप में नजर आई हैं। उन्होंने कई हिट फिल्म जैसे दो बदन, नाम मेरा जोकर, सिद्धार्थ, कर्ज और साथी जैसी मशहूर फिल्मों में भी काम किया है। अपनी इस शानदार अदाकारी के लिए उन्होंने 2 बार फिल्म फेयर अवॉर्ड से नवाजा गया है। उन्होंने हिंदी के साथ साथ दूसरी भाषाओं जैसी बंगाली सिनेमा में काम किया है। हमेशा खूबसूरत दिखने वाली सिमी की निजी जिंदगी इतनी खूबसूरत नहीं रही है। दो बार प्यार के बाद उन्होंने शादी की लेकिन वो भी ज्यादा लंबे वक्त तक नहीं चल सकी। आज सिमी के जन्मदिन के मौके पर जानिए उनकी लव लाइफ से जुड़ी कहानी कि आखिर कब कब उन्हें प्यार हुआ और किससे हुआ? आज इतने सालों के बाद वो क्या कर रही हैं?