फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Birthday Special: कभी पैरों पर खड़े होने को मोहताज थीं शक्ति मोहन, अब उनके इशारों पर डांस करते हैं सितारे

Tue, 12 Oct 2021 10:28 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शक्ति मोहन - फोटो : सोशल मीडिया
शक्ति मोहन आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। वह 2015 में स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो ‘डांस प्लस’ बतौर मेंटॉर और जज काम कर रही हैं। लेकिन उनके लिए आम से खास बनने का सफर इतना आसान नहीं था। आज भले ही वह एक शो को जज कर रहीं हो, लेकिन कभी वह भी किसी कंटेस्टेंट की तरह ही स्टेज पर अपनी परफॉरमेंस दिखा चुकी हैं। शक्ति ने अपने करियर की शुरूआत ज़ी टीवी के डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ सीजन 2 से की थी। खास बात ये थी कि वह तमाम डांसर्स को पछाड़ते हुए शो की विनर भी बनी थीं। आज शक्ति मोहन के जन्मदिन के मौके पर जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ रोचक बातें।
विज्ञापन

2 of 5
शक्ति मोहन - फोटो : file
मुंबई की हैं शक्ति
शक्ति मोहन का जन्म 12 अक्टूबर 1985 को मुंबई में हुआ था। शक्ति की चार बहने हैं। उनकी बहनें नीती मोहन, मुक्ति मोहन और कृति मोहन है। शक्ति मोहन की बड़ी बहन लोकप्रिय सिंगर हैं और छोटी बहन मुक्ति मोहन एक्टर और डांसर हैं।
विज्ञापन

3 of 5
शक्ति मोहन, नीति मोहन, मुक्ति मोहन - फोटो : Social media
डॉक्टर ने कहा था चल नहीं सकेंगी
बचपन में शक्ति मोहन के साथ एक दुर्घटना घटी थी। इस दौरान उन्हें गंभीर चोट लगी थी, जिसके कारण डॉक्टरों ने कहा था कि अब वह कभी चल फिर नहीं पाएंगी। लेकिन शक्ति ने हार नहीं मानी और अपने परिवार की मदद से और खुद के हौसले की वजह से न सिर्फ वह चल सकती हैं। बल्कि आज वह देश की जानी मानी डांसर हैं।

4 of 5
शक्ति मोहन - फोटो : Instagram
2011 में  किया डांस सीरियल
डांस इंडिया डांस’ जीतने के बाद शक्ति ने ‘दिल दोस्ती डांस’ में अहम भूमिका निभाई थी। यह सीरियल पूरी तरह से डांस पर आधारित था। इस शो में शक्ति के साथ कुंवर, शांतनु और वृशिका लीड किरदार में थे। यह तीनो भी ‘डांस इंडिया डांस’के ही डांसर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नीति मोहन, शक्ति मोहन - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड का सफर
शक्ति मोहन कई फिल्मों के आइटम गाने में डांस किया है। हाई स्कूल म्यूजिकल 2 , तीस मार खान, रावडी राठौर, कांची, नवाबजादे जैसी फिल्मो के गाने में शक्ति ने डांस किया है। शक्ति मोहन ने कोरियोग्राफर के रूप में पहला गाना ‘पद्मावत’ फिल्म का ‘नैनोवाले ने’ गाने को कोरिओग्राफ किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें