फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून से लथपथ जीनत अमान के बाल पकड़कर पीटते रहे थे संजय खान, पत्नी ने भी दिया था साथ

Sat, 02 Jan 2021 11:19 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
संजय खान और जीनत अमान - फोटो : फाइल
सफल अभिनेता, निर्देशक और निर्माता संजय खान ने बॉलीवुड में अपनी कामयाबी के झंड़े गाड़े। उनका जन्म 3 जनवरी 1941 को बंगलूरू में हुआ था। उन्होंने साल 1964 में रिलीज हुई चेतन आनंद की फिल्म 'हकीकत' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाले संजय खान ने एक पार्टी में जीनत अमान की बहुत पिटाई की थी।
विज्ञापन

2 of 6
संजय खान और जीनत अमान - फोटो : file photo
फिल्म 'अब्दुल्लाह' की शूटिंग के दौरान जीनत अमान और संजय खान की बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। तब संजय शादीशुदा थे और उनके तीन बच्चे भी थे। एक दिन जीनत लोनावला में शूटिंग कर रही थीं। संजय ने उन्हें अचानक सब कुछ छोड़कर मुंबई आने के लिए कहा। वह 'अब्दुल्लाह' के एक गाने का कुछ हिस्सा फिर से शूट करना चाहते थे। 
विज्ञापन

3 of 6
sanjay khan - फोटो : फाइल
जीनत ने इस बात पर तर्क दिया कि वह पहले ही किसी फिल्म के लिए अपनी डेट दे चुकी हैं। अभिनेत्री की ये बात सुनकर संजय भड़क गए और उन्होंने जीनत पर आरोप लगाया कि फिल्म के मेकर्स के साथ उनके अवैध संबंध हैं। 

4 of 6
संजय खान - फोटो : फाइल
इस बात से जीनत भी नाराज हो गईं। वह डेट्स के सिलसिले में बात करने के लिए सीधे संजय खान के घर पहुंची, जहां उन्हें पता चला कि वह तो होटल ताज में पार्टी कर रहे हैं। इसके बाद जीनत सीधे पार्टी में पहुंच गईं। वहां उन्हें अचानक देखकर पूरा माहौल ठंडा हो गया। संजय ने जीनत से सवाल किया कि वो यहां क्यों आई हैं? जबकि उनकी पत्नी जरीन इस बात से काफी नाराज हो गईं।
विज्ञापन

5 of 6
जीनत अमान - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
इसके बाद संजय उन्हें एक कमरे में ले गए और फिर वो हुआ जिसकी जीनत ने कभी उम्मीद नहीं की थी। संजय ने जीनत के बाल पकड़कर उन्हें बुरी तरह पीटा। वह बार बार जीनत को उठाते और उनके गिरने तक पीटते रहते। इसके बाद संजय की पत्नी जरीन उस कमरे में दाखिल हुईं और उन्होंने जीनत को पीटना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जीनत अमान - फोटो : फाइल
सभी मेहमान जानते थे कि कमरे में क्या हो रहा है, फिर भी किसी ने उनकी मदद नहीं की। फिर वहां मौजूद एक होटल स्टाफ ने जीनत को बचाया। वो खून से लथपथ थीं और उनकी आंखों से आंसू बह रहे थे। जीनत को इस चोट से उभरने में 8 साल का समय लग गया था लेकिन फिर भी उन्होंने संजय के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई। इतना सब होने के बाद भी जीनत, संजय से प्यार करती रहीं। 

म्यूजियम में तब्दील होगा दिलीप कुमार और राज कपूर का पैतृक घर, पाकिस्तान सरकार ने दी 2.35 करोड़ रुपये की मंजूरी

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें