80 और 90 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्री जूही चावला आज 55 साल की हो गई हैं। मॉडलिंग की दुनिया में अच्छा नाम कमाने के बाद ही जूही ने बॉलीवुड में कदम रखा था। अभिनेत्री ने साल 1987 में रिलीज हुई फिल्म ‘सल्तनत’ से डेब्यू किया था। इसके बाद जूही चावला ने इस इंडस्ट्री को एक से एक हिट फिल्म दी, जिसमें ‘डर’, ‘दीवाना मस्ताना’, ‘इश्क’, ‘हम हैं राही प्यार’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं। जूही चावला ने साल 1995 में कारोबारी जय मेहता से गुपचुप शादी की थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभिनेत्री से सलमान खान भी शादी करना चाहते थे। आइए आपको जूही की जिंदगी से जुड़ा यह किस्सा आज बताते हैं।