फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक से शादी कर बच्चन परिवार की बहू बनीं ऐश्वर्या, जन्मदिन पर देखिए 12 साल पुराना वेडिंग एलबम

Fri, 01 Nov 2019 10:57 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
Aishwarya and Abhishek - फोटो : file photo
सिनेमाजगत में अभिनय के अलावा अपनी खूबसूरती से मंत्र मुग्ध करने वाली अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का एक नवंबर को जन्मदिन है। ऐश्वर्या इस बार 46वां जन्मदिन मनाएंगी। ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की शादी को 12 साल हो चुके हैं। इतने लंबे अरसे में इन दोनों के रिश्ते में मजबूती और बढ़ी। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ किसी ना किसी अवॉर्ड फक्शन या फिर किसी पार्टी में नजर आते हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी 20 अप्रैल, 2007 को हुई थी। उस समय ऐश्वर्या 33 और अभिषेक 31 के थे। इन दोनों की आठ साल की बेटी आराध्या है। ऐश्वर्या के जन्मदिन के मौके पर देखिए शादी का 12 साल पुराना एलबम....
विज्ञापन

2 of 10
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी की तस्वीरें
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या की शादी बहुत धूमधाम से हुई थी। यह तस्वीर ऐश्वर्या की मेहंदी की है। इस तस्वीर में एक तरफ ऐश्वर्या मेहंदी लगाते हुए नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में ऐश्वर्या-अभिषेक एक साथ नजर आ रहे। 
विज्ञापन

3 of 10
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी की तस्वीरें

बंटी और बबली' के 'कजरा रे' गाने की शूटिंग के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। इस तस्वीर में शेहरा लगाए हुए अभिषेक बच्चन और उनके साथ ऐश्वर्या राय नजर आ रही हैं। 

 

4 of 10
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी की तस्वीरें - फोटो : social media
अभिषेक ने ऐश्वर्या को न्यूयॉर्क में प्रपोज किया था। अभिषेक ने शादी में अबु जानी और संदीप खोसला की डिजाइन की हुई शेरवानी पहनी थी। यह तस्वीर अभिषेक के बारात ले जाते हुए की है। 
विज्ञापन

5 of 10
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी की तस्वीरें - फोटो : social media
इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन बेटे की शादी की रस्म करते हुए नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर बारात ले जाते हुए की है। 

 
विज्ञापन

6 of 10
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी की तस्वीरें - फोटो : social media
ऐश्वर्या ने शादी में सुनहरे रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। शादी में ऐश्वर्या बेहद खुश दिख रही थीं। देखिए दुल्हन बनीं ऐश्वर्या राय की तस्वीर...
विज्ञापन

7 of 10
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी की तस्वीरें - फोटो : social media
बॉलीवुड शादी डॉट कॉम के मुताबिक ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी की ड्रेस 75 लाख रुपये की थी। तस्वीर में देखिए मंडप में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय...



 

8 of 10
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी की तस्वीरें - फोटो : social media
इस साड़ी को नीता लूला ने डिजाइन किया था। साड़ी का बॉर्डर सुनहरे रंग से मढ़ा था और उस पर Swarovski क्रिस्टल जड़े थे। देखिए वैवाहिक रस्में पूरी करते अभिषेक और ऐश्वर्या...



 

9 of 10
ऐश्वर्या राय शादी
खास बात है कि शादी में मीडिया की एंट्री बैन थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद ये सारी तस्वीरें आई थीं। फेरे लेते अभिषेक और ऐश्वर्या...
विज्ञापन

10 of 10
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी की तस्वीरें - फोटो : socail media
यह तस्वीर शादी की रस्में पूरी होने के बाद की है। इस तस्वीर में ऐश्वर्या और अभिषेक खुश नजर आ रहे हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें