फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 की उम्र में ही इस एक्टर ने दी थी सुपरहिट फिल्म, फ्लॉप करियर के बावजूद ऐसे जीता है रॉयल जिंदगी

Sun, 24 Jun 2018 11:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आफताब शिवदासानी
बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदसानी का जन्म 25 जून 1978 को मुंबई में हुआ था। आफताब ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पहली बार उन्हें बेबी फूड के एक ब्रांड के एड में महज 14 साल की उम्र में सेलेक्ट कर लिया गया था। इसके बाद आफताब ने कई एड फिल्मों में काम किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
आफताब शिवदासानी
फिल्मों की बात करें तो सबसे पहले आफताब अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'शहंशाह' में अमिताभ बच्चन के बचपन का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह 'अव्वल नंबर', 'चालबाज' और 'इंसानियत' जैसी फिल्मों में भी नजर आए। 
विज्ञापन

3 of 6
आफताब शिवदासानी
साल 1999 में आफताब शिवदासानी ने महज 19 साल की उम्र में रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'मस्त' से डेब्यू किया था। इसमें उनके अपोजिट उर्मिला मातोंडकर थीं। फिल्म सुपरहिट रही थी, जिसके बाद उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू और मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यूकमर जैसे कई अवॉर्ड मिले।

4 of 6
आफताब शिवदसानी
'मस्त', कसूर और 'हंगामा' जैसी फिल्मों को छोड़ दें तो आफताब की कोई और फिल्म खास कमाल नहीं दिखा सकी। इन फिल्मों में भी आफताब सोलो रोल में नहीं थे। इसके बाद उन्होंने 'लव के लिए कुछ भी करेगा', प्यार इश्क और मोहब्बत, 'कोई मेरे दिल से पूछे', 'क्या यही प्यार है', 'आवारा पागल दीवाना' और 'प्यासा' जैसी फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन

5 of 6
आफताब शिवदसानी
आफताब की फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप होने लगीं तो उन्होंने एडल्ट कॉमेडी फिल्मों का सहारा लिया। भले ही आफताब का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा लेकिन प्रोडक्शन हाउस और दूसरे इवेंट्स के जरिए वो सालाना 3 करोड़ तक कमा लेते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 51 करोड़ के करीब है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आफताब शिवदसानी
मुंबई में उनका खुद का आलीशान और सभी सुविधाओं युक्त अपार्टमेंट हैं। इसके अलावा आफताब को गाड़ियों का भी काफी शौक है। एक वेबसाइट के मुताबिक उनके पास ऑडी आरएस 5 (1.09 करोड़) और बीएमडब्यू एक्स 6 (1.22 करोड़) है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें