फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान के जन्मदिन और अक्षय खन्ना के चुनाव लड़ने सहित ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Thu, 14 Mar 2019 07:01 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
aamir khan
54 साल के हुए आमिर खान
बॉलीवुड के सुपरस्टार खान यानि कि आमिर खान आज अपना 54 वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। 14 मार्च 1965 को मुबंई में जन्में आमिर अपने फिल्मी करियर में हर तरह के किरदार को निभा चुके हैं। आमिर के पिता ताहिर हुसैन एक फिल्म निर्माता थे जबकि उनके चाचा नासिर हुसैन एक फिल्म निर्माता होने के साथ-साथ एक निर्देशक भी थे। घर में फिल्मी माहौल के कारण आमिर की रूचि भी फिल्मों में हो गई और वह अभिनेता बनने का सपना देखने लगे। आमिर खान ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार 'यादों की बरात' से की थी। 1984 में आई फिल्म 'होली' से आमिर ने बतौर अभिनेता सिने करियर की शुरुआत की।

पढ़ें: 10 किरदारों ने बदल दी आमिर खान की किस्मत, एक फिल्म में तो 15 मिनट बाद भूल जाते थे सब कुछ

 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दादा कोंडके - फोटो : social media
दादा कोंडके की पुण्यतिथि
मराठी फिल्मों का एक ऐसा अभिनेता जिसने सेंसर बोर्ड को अपनी फिल्मों के टाइटिल को लेकर रुला कर रख दिया। दोहरे अर्थों वाले इन टाइटल को सेंसर बोर्ड तमाम कोशिशें करके भी बैन नहीं कर पाया। मराठी फिल्मों के प्रख्यात अभिनेता और निर्माता दादा कोंडके का जन्म 8 अगस्त 1932 को हुआ था। उन्हें आम आदमी के हीरो के रूप में जाना जाता है। कोंडके की नौ फिल्में 25 सप्ताह तक सिनेमाघरों में चलीं। यह गिनीज बुक में एक रिकॉर्ड के रूप में दर्ज है। 14 मार्च 1998 को मुंबई के दादर में दादा कोंडके का निधन हो गया था। 

पढ़ें: इस अभिनेता की फिल्मों के टाइटल से सेंसर बोर्ड भी शरमा जाता था, कांग्रेस की नाक में कर दिया था दम
विज्ञापन

3 of 5
फातिमा सना शेख - फोटो : instagram
'दंगल गर्ल' का खुलासा
आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से मशहूर हुईं एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने एक खुलासा करके हैरत में डाल दिया है। एक इंटरव्यू के दौरान जब फातिमा से सेक्शुअल हैरेसमेंट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने चौंका देने वाला जवाब दिया। फातिमा ने बताया कि वो खुद यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं।

पढ़ें: आमिर खान की ऑन स्क्रीन बेटी फातिमा शेख का खुलासा, कहा- मेरा भी यौन शोषण हुआ है

4 of 5
sara ali khan - फोटो : social media
सारा के निशाने पर विकी कौशल?
पटौदी के नवाब सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की पीआर टीम की तरफ से फैलाई जा रही फर्जी खबरों ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के फिल्म निर्माताओँ की नाक में दम कर रखा है। अंग्रेजी की एक दो न्यूज वेबसाइट्स के जरिए फैलाई जा रही इन खबरों से फिल्म निर्माता इतना तंग आ चुके हैं कि वह अब ये मामला एसोसिएशन में ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसा हुआ तो सारा अली खान का करियर शुरू होने से पहले ही खटाई में पड़ सकता है।

पढ़ें:  सारा अली खान के निशाने पर आए विक्की कौशल, फर्जी खबरें फैला रही है एक्ट्रेस की टीम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Akshaye Khanna
चुनाव लड़ सकते हैं अक्षय खन्ना
पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ रही है। राज्य की 2 लोकसभा सीटों पर इन दिनों गहन मंथन हो रहा है। गठबंधन में चुनाव लड़ रही बीजेपी को 3 सीटों पर अपने उम्मीदवार तय करने हैं। इनमें से 2 सीटें गुरदासपुर और होशियारपुर को लेकर पार्टी अभी तक उम्मीदवार तय नहीं कर पाई है। रिपोर्ट के मुताबिक भाजापा अब विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना या फिर उनके बेटे अक्षय खन्ना को टिकट देने पर विचार कर रही है।

पढ़ें: एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें