फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: अनूप जलोटा ऑल इंडिया रेडियो के ऑडिशन में हो गए थे फेल, बिग बॉस की वजह से आए विवादों में

Thu, 29 Jul 2021 01:58 PM IST
तेजस्वी मेहता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अनूप जलोटा - फोटो : इंस्टाग्राम

भजन गायक अनूप जलोटा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अनूप जलोटा का जन्म नैनीताल में हुआ था और ‘ऐसी लागी लगन’ भजन गाकर उन्होंने अपनी अलग ही पहचान बनाई है। अनूप जलोटा आज 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें 2012 में कला- शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। दुनिया उन्हें ‘भजन सम्राट’ के नाम से भी जानती है।

पिता भी थे भजन गायक
श्रोता अनूप जलोटा की गजलों को सुनना भी खूब पसंद किया करते हैं। जलोटा का पालन-पोषण बचपन से ही ऐसे परिवार में हुआ है, जहां शास्त्रीय संगीत के दिग्गजों का आना- जाना रहा है क्योंकि उनके पिता पुरुषोत्तम दास भी जाने-माने भजन गायक थे। यूं तो वे हमेशा विवादों से दूर ही रहे हैं लेकिन बिगबॉस में आकर वे विवादों में घिर गए। बिगबॉस के घर से बाहर निकलने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मामले से जुड़ा स्पष्टीकरण भी दिया था।

विज्ञापन

2 of 5
anup jalota - फोटो : Social media

‘शिर्डी के साईं बाबा’ के लिए दी आवाज
अनूप जलोटा के करियर का सबसे बड़ा दिन वह था, जब उनकी आवाज अभिनेता मनोज कुमार ने सुनी और फिल्म ‘शिर्डी के साईं बाबा’ में उनका गाना रख दिया गया। मनोज कुमार को अनूप की आवाज खूब अच्छी लगी थी। इस फिल्म के हिट होते ही अनूप का नाम संगीत की दुनिया में खूब प्रसिद्ध हुआ।

 

 

विज्ञापन

3 of 5
anup jalota - फोटो : social media

छह भाषाओं में गाए गजल और भजन
अनूप जलोटा ने छह भाषाओं में 1200 से अधिक भजन और 150 से अधिक गजल के एलबम रिलीज किए हैं। उन्होंने पहली बार लखनऊ में पंडित जसराज को सुना था। बिरजू महाराज, गुदई महाराज, किशन महाराज, पंडित रवि शंकर, उस्ताद अली अकबर खान अनूप जलोटा के पिता के मिलने- जुलने वालों में से थे। 

4 of 5
अनूप जलोटा - फोटो : सोशल मीडिया

ऑडिशन में हुए फेल
अनूप जलोटा अपने ऑल इंडिया रेडियो के पहले ऑडिशन में फेल हो चुके थे लेकिन जब से उन्होंने भजन गाना शुरू किया लोग उनकी आवाज के मुरीद हो गए। उनके भक्ति संगीत को सुनकर उनकी बड़े संगीतकारों में गिनती होनी लगी। आज भी उनकी गजलों को खूब पसंद किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anup jalota and jasleen - फोटो : social media

आधी उम्र की प्रेमिका के साथ आए नजर 
बिगबॉस के 12 वें सीजन मे अनूप जलोटा चर्चा का विषय इसलिए बन गए क्योंकि वे एक लड़की के साथ इस शो में आए थे। यह लड़की उनसे आधी उम्र की थी और उसका नाम जसलीन मथारू था। जिसे उन्होंने अपनी प्रेमिका भी बताया था और अनूप जलोटा के साथ ही पूरा देश जसलीन को भी जानने लगा था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें