आखरी रास्ता
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
चलते चलते...
अभिनेता, लेखक, निर्देशक के भाग्यराज साप्ताहिक पत्रिका भाग्य का संपादन करते हैं, उपन्यास लिखते हैं और तमिल सिनेमा की मशहूर हस्ती हैं। के भाग्यराज का साउथ में बड़ा जलवा रहा है। वह निर्देशक भी कमाल के हैं और अभिनेता उससे बड़े धमाल के। अनिल कपूर की हिट फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ के तमिल रीमेक में बतौर हीरो भाग्यराज ने ही काम किया है। उनकी लिखी साउथ की कोई एक दर्जन फिल्मों के हिंदी रीमेक बन चुके हैं। अनिल कपूर की पहली सोलो हिट फिल्म ‘वो सात दिन’ के अलावा हिंदी की हिट फिल्में ‘मास्टरजी’, ‘आखरी रास्ता रास्ता’, ‘बेटा’, ‘राजा बाबू’, ‘अंदाज’, ‘गोपी किशन’, ‘मिस्टर बेचारा’, ‘घरवाली बाहरवाली’ साउथ की जिन फिल्मों की रीमेक के तौर पर बनी हैं, उन सबकी कहानी के भाग्यराज की लिखी हुई हैं।
(‘बाइस्कोप’ कॉलम में प्रकाशित यह आलेख बौद्धिक संपदा अधिकारों के तहत संरक्षित हैं।)