'बिन्नी एंड फैमिली 2'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'बिन्नी एंड फैमिली' के निर्माताओं ने इसके सीक्वल 'बिन्नी एंड फैमिली 2' का एलान एक आकर्षक पोस्टर के साथ किया। वहीं, मूल फिल्म को मिले प्यार पर निर्माताओं ने सबका आभार व्यक्त करते हुए लिखा, 'हममें से अधिकांश लोगों की तरह, हम भी सिनेमा के जादू, आनंद, भावनाओं और उससे मिलने वाले प्यार के लिए रचनात्मक इंडस्ट्री का हिस्सा बन गए। एक अच्छी फिल्म देखने से हमारे भीतर कुछ सुंदर भावना जागृत होती हैं और एक फिल्म देखने से वह आनंद और भी बढ़ जाता है। आज हम अपने दर्शकों और मीडिया को बिन्नी एंड फैमिली जैसी छोटे बजट की फिल्म को इतना प्यार और स्नेह देने के लिए दिल से धन्यवाद देना चाहते हैं।'