उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आने वाले हैं। आज अनुमानों, अटकलों और दावों का दौर खत्म होने वाला है। ऐसे में जब भारत के पांच राज्य अपना अगला नेता चुनने की तैयारी कर रहे हैं, तब मतदाताओं को चुनावी माहौल में राजनीतिक नेताओं पर बनी बायोपिक्स का लुत्फ उठाना चाहिए। यहां हम आपको राजनीति पर आधारित फिल्में के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको इस चुनावी मौसम में अवश्य देखना चाहिए।