बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स शो में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने एक बार फिर अपनी शानदान केमेस्ट्री से सबका दिल जीत लिया। प्रियंका और निक बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनो के ही बेस्ट रोमांटिक कपल माने जाते हैं। वहीं जब भी किसी समारोह या त्यौहार में दोनो साथ होते हैं तो हर किसी की निगाहें उन पर ही टिक जाती हैं। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स के समय जब प्रियंका और निक दोनो ने ही अपने कातिलाना अंदाज से हर किसी को घायल कर दिया। रविवार की रात 23 मई को लॉस एंजिल्स में इस समारोह की धमाकेदार शुरुआत हुई। इस म्यूजिक अवॉर्ड फंक्शन में मेजबानों में प्रियंका चोपड़ा के अलावा पद्मलक्ष्मी, चेलसी हैंडलर, सिंथिया एरिवो, हेनरी गोल्डिंग जैसे तमाम दूसरे सितारे भी शामिल हुए। अब हाल ही में रेड कार्पेट से कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिन्हें देख फैंस की दिल की धड़कने बढ़ जा रही हैं।