major vs prithviraj
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनजानी नायिकाएं, बड़े अरमान
फिल्म 'मेजर' की नायिका सई मांजरेकर हैं। निर्देशक शशि किरन टिक्का उनकी मेहनत की तारीफें करते नहीं थकते। बताते हैं कि फिल्म की तेलुगू और हिंदी दोनों की शूटिंग में सई ने अपने संवाद खुद बोले। और, सई की मानें तो इसके लिए उन्हें अपने 'महेश पापा' से खूब सारे टिप्स भी मिले। सई का अरमान एक दिन अपनी ही बायोपिक में खुद काम करने का है। वहीं, विश्वसुंदरी मानुषी छिल्लर फिल्म ‘पृथ्वीराज’ के लिए कई साल से मेहनत करती रही हैं। संयोगिता के किरदार में उन्हें फिल्म के निर्देश चंद्र प्रकाश द्विदेदी ने देखा और मानुषी ने उनकी कसौटी पर खरा उतरने के लिए दिन रात एक कर दिया। मानुषी का अरमान हिंदी सिनेमा की चोटी की अभिनेत्री बनने का है।