बात उन दिनों की है जब अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्मों में एंट्री नहीं हुई थी। वह अक्सर बांद्रा के एक पब में पार्टी करने आते रहे हैं। बताते हैं कि एक बार सलमान खान और संजय दत्त भी उसी पब में मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो उस दिन सलमान खान पूरे मूड में थे और अपने खासमखास संजू बाबा के साथ खूब मस्ती कर रहे थे। इसी मस्ती के बीच उनकी रणबीर कपूर कहासुनी हो गई। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव करन की कोशिश भी की लेकिन मामला हाथापाई तक जा पहुंचा।